Shoaib Bashir Teases Sarfaraz Khan: सरफराज खान ने धर्मशाला टेस्ट के दूसरे दिन 60 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के दौरान मार्क वुड के साथ उनका जो आमना-सामना हुआ वो देखना काफी दिलचस्प था। इसके बाद शोएब बशीर ने चायकाल के बाद पहली गेंद पर ही उन्हें पवेलियन वापस भेज दिया। यहां तक कोई समस्या नहीं थी मगर शोएब बशीर ने विकेट लेने के बाद जिस तरह सरफराज को चिढ़ाया उसे देख भारतीय फैंस नाराज हो गए। इससे पहले यशस्वी जायसवाल का विकेट लेकर भी मैच के पहले बशीर ने उन्हें आंख दिखाई थी। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है।
जमकर हुई कुटाई फिर भी ऐसे केवर
शोएब बशीर ने इस पारी में साढ़े चार से ऊपर की इकॉनमी से रन लुटाए हैं। 30 ओवर के बाद वह 137 रन दे चुके थे। मगर उनके तेवर ऐसे थे जैसे वह बेहद शानदार गेंदबाजी कर रहे हों। यही बात फैंस ने पकड़ ली और जमकर खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। इस पर कई पोस्ट वायरल होने लगे और जमकर लोग शोएब बशीर को लताड़ लगाते दिखे।
फैंस हुए नाराज, रिएक्शन वायरल
https://twitter.com/ChaseMasterKohl/status/1766027689973178619
सरफराज ने लगाई वुड की क्लास
इस मैच की बात करें तो सरफराज खान ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने एक ही ओवर में वुड के खिलाफ दो चौके, उसके बाद दूसरे ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया। इससे वुड झल्लाहट में उनसे भिड़ते भी दिखे थे। सरफराज खान ने पारी की शुरुआत सधी हुई की थी। इसके बाद उन्होंने रफ्तार पकड़ी और 59 गेंद पर ही 56 रन बना लिए थे। उम्मीद थी वह अपने पहले टेस्ट शतक की तरफ आगे बढ़ेंगे। मगर वह 56 के स्कोर पर ही आउट हो गए।
रोहित और गिल ने ठोका शतक
इस पारी में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाकर अच्छी शुरुआत की। वहीं उसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारियां खेलीं। इन दोनों के बाद देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। देवदत्त पडिक्कल ने 65 रन बनाए और वो भी उसके बाद शोएब बशीर का शिकार बने। इस पारी में इंग्लैंड की टीम पहले खेलते हुए 318 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में भारत ने खबर लिखे जाने तक 400 का आंकड़ा पार कर लिया था और लीड करीब 200 रन के नजदीक थी।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने एक शतक से बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल से बाबर आजम तक सभी को पछाड़ा
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सरफराज खान ने वुड की गेंद पर खेला अनोखा शॉट, झल्लाहट में भिड़ गया अंग्रेज गेंदबाज
संबंधित खबरें
नमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
6 mins agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
20 mins agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
54 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
58 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
1 hr agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
1 hr agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
4 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
5 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines