IND vs ENG Semi Final 2 Virat Kohli: भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच गुयाना में खेला जाना है, लेकिन बारिश की वजह से इसमें देरी हुई। गुयाना में रुक-रुककर बारिश हुई। जिसकी वजह से टॉस लेट हुआ। हालांकि अब टॉस हो गया है और इंग्लैंड ने इसे जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। दोनों टीमें और करोड़ों फैंस बारिश नहीं आने की दुआ कर रहे हैं, क्योंकि वे नहीं चाहते कि इस बड़े मैच का मजा बारिश की वजह से किरकिरा हो।
किसी की नकल निकालते नजर आए कोहली
अब इस मैच का नतीजा भले ही कुछ निकले, लेकिन स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। कोहली बारिश के दौरान टीम के खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आए। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह किसी की एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।
स्काई स्पोर्ट्स ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट ने दिनेश कार्तिक और इयोन मॉर्गन का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिनेश कार्तिक रोहित शर्मा की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। तभी कैमरे का एंगल ड्रेसिंग रूम के बाहर बैठे टीम के खिलाड़ियों पर जाता है। जिसमें विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज नजर आ रहे हैं।
मुंह फुलाकर करने लगे नकल
वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत चॉकलेट खा रहे होते हैं, तभी विराट कोहली ग्राउंड की ओर कुछ देखने लगते हैं। इसके बाद वे सूर्यकुमार यादव से कुछ कहते हैं। तभी अचानक दोनों कंधे ऊपर उठाकर और मुंह फुलाकर किसी की नकल करने लगते हैं। जिसे देख सूर्या की हंसी छूट जाती है। हालांकि कोहली किसकी एक्टिंग कर रहे थे, ये तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनका ये खास अंदाज फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: अगर सेमीफाइनल हो गया टाई तो कौनसी टीम बनेगी विनर? जान लें ये अनोखा नियम
ये भी पढ़ें: T20 world cup 2024: रोहित और बटलर में बना गजब संयोग, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: गुयाना की पिच पर कितने बन सकते हैं रन? जान लें पिछले 5 मैचों का पूरा हाल
ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: गुयाना में भारी बारिश, टेंशन में इंग्लैंड; ICC पर भड़का पूर्व दिग्गज
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अब तक जो नहीं हुआ क्या सेमीफाइनल में करेंगे रोहित शर्मा? देखें संभावित Playing 11
संबंधित खबरें
जेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
5 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
5 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
6 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
7 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
7 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
7 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
8 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
8 hrs agoडेल स्टेन से आगे निकले कगिसो रबाडा, होम ग्राउंड पर हासिल की बड़ी उपलब्धि
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines