Sarfaraz Khan Run Out Prediction Viral Post: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लंबे इंतजार के बाद सरफराज खान ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में उन्हें मौका मिला। उनके डेब्यू की चर्चा चारों ओर थी। अपने डेब्यू वाले दिन ही उनकी बल्लेबाजी भी आ गई। उनकी पारी जरूर सिर्फ 66 गेंद की रही और इस छोटी पारी में ही उन्होंने सुर्खियां बटोर लीं। सरफराज खान ने 62 रन की तेजतर्रा पारी खेली। इसके बाद वह जिस तरह से आउट हुए उस पर भी काफी चर्चा हुई। सरफराज खान को रवींद्र जडेजा की एक कॉल के कारण रनआउट होना पड़ा था। अब एस सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें इस रनआउट से पहले ही इसकी भविष्यवाणी हो गई थी।
जडेजा के शतक और सरफराज के रनआउट की भविष्यवाणी
जी हां ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हम कुछ नहीं कह रहे लेकिन एक यूजर ने राजकोट टेस्ट के पहले दिन 15 फरवरी को दोपहर के समय ही इस घटना की भविष्यवाणी करते हुए ट्वीट कर दिया था। इस पोस्ट में यह तक साफ प्रेडिक्ट किया गया था कि रवींद्र जडेजा ही सरफराज खान को रनआउट करवाएंगे। वहीं इसमें यह भी लिखा इस रनआउट के बाद रवींद्र जडेजा का तलवार चलाने वाला सेलिब्रेशन भी दिखेगा। ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। सरफराज के रनआउट होने के समय जडेजा अपने शतक के करीब थे। जैसे ही सरफराज आउट हुए उसके बाद जडेजा ने अपना शतक पूरा कर लिया था।
क्या है वायरल ट्वीट?
क्या इंडिया जीतेगा वर्ल्ड कप?
इस वायरल ट्वीट का समय है 15 फरवरी गुरुवार दोपहर 3.41 मिनट का। जबकि सरफराज का विकेट गिरा था करीब 4.30 के बाद। यानी इस यूजर ने शायद एकदम सटीक भविष्यवाणी कर दी थी। जब इस यूजर की भविष्यवाणी सही साबित हुई तो लोग उससे अलग-अलग सवाल करने लगे। एक यूजर ने यह तक पूछ लिया कि क्या इंडिया वर्ल्ड कप जीतेगा? तो इस पर उस यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि जब पांड्या कप्तान बनेंगे तब वर्ल्ड कप जीतेंगे। ऐसे ही कई सवाल लोगों ने अपने व्यक्तिगत जीवन और क्रिकेट से जुड़े पूछे।
कौन है भविष्यवाणी करने वाला यह शख्स?
भविष्यवाणी करने वाले इस शख्स की बात करें तो उनके एक्स प्रोफाइल का यूजरनेम @inverthis है। उन्होंने फोटो लगा रखी है पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राणा नावेद की। जबकि लोकेशन में उनकी पाकिस्तान और जर्मनी का झंडा लगा है। बायो में इस शख्स ने Black Lives Matter का मैसेज भी लिख रहा है। उन्होंने अपने प्रोफेशन में एंटरटेनमेंट और रिक्रेएशन लिख रखा है।
सरफराज खान के रनआउट होने के मामले पर काफी चर्चाएं हुई थीं। इस पर कई लोगों ने रवींद्र जडेजा को जिम्मेदार ठहराया था। सरफराज खान ने हालांकि, इस पर किसी की गलती नहीं ठहराई थी। जबकि रवींद्र जडेजा ने सरफराज खान से माफी मांगी थी। इसके बाद सरफराज काफी निराश भी दिखे थे। उनका मायूस चेहरा मैदान से जाते वक्त साफ नजर आ रहा था।
यह भी पढ़ें- IND Vs ENG: अश्विन की जगह फील्ड पर उतरे देवदत्त पडिक्कल, फिर भी 10 खिलाड़ियों के साथ बचा हुआ मैच खेलेगा भारत
यह भी पढ़ें- IPL में आरसीबी और CSK का रहा हिस्सा, अब क्रिकेट से करीब एक साल के लिए दूर हो गया ये खिलाड़ी
संबंधित खबरें
देवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
22 mins agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
1 hr agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
10 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
11 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines