Rohit Sharma Record: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने करियर में एक के बाद एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते जा रहे हैं। गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाया। कप्तान ने 39 गेंदों में 6 चौके-2 छक्के ठोक 146.15 के स्ट्राइक रेट से 57 रन जड़े। इसी के साथ सिक्सर किंग ने अपने नाम दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज किए।
टी-20 विश्व कप में 50 लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी
रोहित शर्मा टी-20 विश्व कप में 50 छक्के लगाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अब वह केवल क्रिस गेल के रिकॉर्ड से पीछे हैं। जिन्होंने विश्व कप में 63 छक्के ठोके हैं। रोहित ऐसे सिर्फ दूसरे ही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 50 छक्कों का आंकड़ा पार किया है। हिटमैन ने इसी के साथ साबित कर दिया है कि उन्हें असली सिक्सर किंग क्यों कहा जाता है। इस मामले में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के जोस बटलर हैं। जिन्होंने 43 छक्के जमाए हैं।
तोड़ा महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड
रोहित ने इसी के साथ श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला। दरअसल, महेला जयवर्धने के नाम टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज था। वह 111 चौके जमाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किए हुए थे। रोहित ने 113 चौके लगाकर ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला। रोहित शर्मा ने इसी के साथ कप्तान के तौर पर 5000 रन पूरे कर लिए।
टीम इंडिया ने बनाए 171 रन
रोहित की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने इस अहम मैच में 172 रन का स्कोर खड़ा किया। मुश्किल पिच पर टीम इंडिया के बल्लेबाज असरदार साबित हुए। रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 47, हार्दिक पांड्या ने 23, रवींद्र जडेजा ने 17 और अक्षर पटेल ने 10 रन की शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ‘ऊपर देगा तो देता हूं ना’, फिर लगा दिया रोहित शर्मा ने छक्का, स्टंप माइक में कैद हुई आवाज
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव ने सुपला शॉट लगाकर ठोका गगनचुंबी छक्का, इंग्लैंड के सीने पर चल गईं छुरियां, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: रोहित शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सेमीफाइनल में बनाया ये रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ड्रेसिंग रूम के बाहर मुंह लटकाए बैठे थे विराट कोहली, राहुल द्रविड़ ने जीत लिया दिल
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: अरे ये क्या? बारिश के बीच विराट कोहली करने लगे एक्टिंग, सूर्या की छूट गई हंसी, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: अगर सेमीफाइनल हो गया टाई तो कौनसी टीम बनेगी विनर? जान लें ये अनोखा नियम
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
22 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines