Ravindra Jadeja No Ball Rohit Sharma Reaction: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन थोड़ा चिंता में पड़ गई है। पहली पारी में टीम इंडिया ने 445 रन का स्कोर बनाया था। जवाब में इंग्लैंड ने अपना बैजबॉल क्रिकेट जारी रखा और बेन डकेट ने तूफानी शतक जड़ दिया। इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन के अंत तक मात्र 35 ओवर में ही 207 रन बना दिए और उनके सिर्फ दो विकेट गिरे। इस दौरान इंग्लैंड की पारी के 31वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने जो रूट के सामने दो नो बॉल फेंक दीं। इसके बाद रोहित शर्मा खुश नहीं दिखे और उनके कुछ शब्द स्टंप माइक में कैद हो गई। उन्होंने आईपीएल का जिक्र करते हुए भी एक बयान दिया।
रवींद्र जडेजा की नो बॉल पर रोहित का रिएक्शन
रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैच के एक ही ओवर में नो बॉल फेंक दीं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है और अक्सर रवींद्र जडेजा टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ समय से नो बॉल फेंकते नजर आ रहे हैं। इस मैच में जडेजा की नो बॉल पर रोहित ने रिएक्ट भी किया। उन्होंने कहा यार यह जड्डू आईपीएल में तो इतनी नो बॉल नहीं फेंकता। फिर वो चिल्लाते हैं और कहते हैं जड्डू समझ ये टी20 है, नो बॉल अलाउड नहीं हैं।
जमकर हुई कुटाई
रवींद्र जडेजा राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन 112 रन बनाकर आउट हुए थे लेकिन गेंदबाजी में उनका फिलहाल कमाल नहीं दिखा। उनकी कतई वनडे व टी20 की तरह कुटाई हुई। दूसरे दिन के अंत तक जडेजा ने 4 ओवर में 33 रन लुटा दिए। उनकी गेंदबाजी में कोई खास दम नहीं दिखा। उन्होंने इस दौरान दो नो बॉल भी फेंकी। इससे पहले भी जडेजा नो बॉल फेंकने पर फंस चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। रोहित शर्मा का बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
राजकोट टेस्ट में हुई वापसी
रवींद्र जडेजा विशाखापट्टनम में टेस्ट मैच इंजरी के कारण नहीं खेल पाए थे। उनके हैदराबाद टेस्ट के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी। इसी कारण वह विशाखापट्टनम में नहीं खेल पाए। इस टेस्ट मैच में इंजरी के बाद उनकी वापसी हुई है। उन्होंने बल्लेबाजी में कमाल किया और अपना चौथा टेस्ट शतक लगाया है। अब गेंदबाजी में अभी तक तो उनका सिक्का नहीं चला। अब देखना होगा कि वह तीसरे दिन वापसी कर पाते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG : ‘मेरी गलती थी,’ सरफराज खान को रन आउट कराने के बाद भावुक हुए रवींद्र जडेजा
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने पूरे किए 500 टेस्ट विकेट, अनिल कुंबले से भी निकल गए आगे
संबंधित खबरें
ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
34 mins agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
46 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
49 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 hrs agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines