IND vs ENG: रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद भारत की टेस्ट टीम काफी कमजोर नजर आ रही है। इस बीच इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और टीम इंडिया के नए उपकप्तान ऋषभ पंत अभ्यास के दौरान इंजर्ड हो गए हैं। ऐसे में अब उनके हेडिंग्ले टेस्ट मैच खेलने पर संशय नजर आ रहा है।
उपकप्तान ऋषभ पंत हुए इंजर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया अब लंदन पहुंच गई है। जहां पर टीम ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक अभ्यास के दौरान गेंद पंत के बाएं हाथ पर लगी, जिसके बाद वो बेहद दर्द में नजर आए। जिसके कुछ समय बाद उन्हें डॉक्टरों की टीम के साथ देखा गया। हालांकि फिलहाल उनकी इंजरी बहुत ज्यादा बड़ी नहीं नजर आ रही है। पंत ने इस चोट के बाद अभ्यास नहीं किया और रिकवरी करते हुए नजर आए। दिग्गजों के टीम में मौजूद नहीं होने के कारण अब ऋषभ पंत टेस्ट फॉर्मेट में भारत के बेहद अहम खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसे में उनकी इंजरी टीम के लिए मुसीबत का सबब बन गई है।
अगला टेस्ट मैच खेलेंगे या नहीं?
स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत का पहला टेस्ट मैच खेलना बेहद अहम है। हालांकि पहला टेस्ट मैच 20 जून से खेला जाएगा। फिलहाल टीम के पास 11 दिनों का समय है। ऐसे में पंत पहले मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि स्कैन के बाद ही सही स्थिति पता चलेगी। अगर पंत नहीं खेलते तो युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं। जुरेल ने इंडिया ए टीम के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगातार 3 अर्धशतक जड़कर खुद को साबित कर दिया है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट से पहले बढ़ी इंग्लैंड की परेशानी, एक और तेज गेंदबाज हुआ इंजर्ड
संबंधित खबरें
अभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
2 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
3 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
4 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
6 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
7 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines