IND vs ENG: ऋषभ पंत अभ्यास के दौरान हुए इंजर्ड, जानिए पहला टेस्ट खेलेंगे या नहीं?

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और टीम इंडिया के नए उपकप्तान ऋषभ पंत अभ्यास के दौरान इंजर्ड हो गए हैं। ऐसे में अब उनके हेडिंग्ले टेस्ट मैच खेलने पर संशय नजर आ रहा है।  

Rishabh Pant

Rishabh Pant

विज्ञापन

IND vs ENG: रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद भारत की टेस्ट टीम काफी कमजोर नजर आ रही है। इस बीच इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और टीम इंडिया के नए उपकप्तान ऋषभ पंत अभ्यास के दौरान इंजर्ड हो गए हैं। ऐसे में अब उनके हेडिंग्ले टेस्ट मैच खेलने पर संशय नजर आ रहा है।

उपकप्तान ऋषभ पंत हुए इंजर्ड 

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया अब लंदन पहुंच गई है। जहां पर टीम ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक अभ्यास के दौरान गेंद पंत के बाएं हाथ पर लगी, जिसके बाद वो बेहद दर्द में नजर आए। जिसके कुछ समय बाद उन्हें डॉक्टरों की टीम के साथ देखा गया। हालांकि फिलहाल उनकी इंजरी बहुत ज्यादा बड़ी नहीं नजर आ रही है। पंत ने इस चोट के बाद अभ्यास नहीं किया और रिकवरी करते हुए नजर आए। दिग्गजों के टीम में मौजूद नहीं होने के कारण अब ऋषभ पंत टेस्ट फॉर्मेट में भारत के बेहद अहम खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसे में उनकी इंजरी टीम के लिए मुसीबत का सबब बन गई है।

विज्ञापन

अगला टेस्ट मैच खेलेंगे या नहीं? 

स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत का पहला टेस्ट मैच खेलना बेहद अहम है। हालांकि पहला टेस्ट मैच 20 जून से खेला जाएगा। फिलहाल टीम के पास 11 दिनों का समय है। ऐसे में पंत पहले मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि स्कैन के बाद ही सही स्थिति पता चलेगी। अगर पंत नहीं खेलते तो युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं। जुरेल ने इंडिया ए टीम के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगातार 3 अर्धशतक जड़कर खुद को साबित कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ