Ravichandran Ashwin Withdrawn From Rajkot Test India vs England: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे राजकोट टेस्ट के बीच बहुत बड़ा झटका लगा है। टेस्ट मैच के दूसरे दिन ही 500 टेस्ट विकेट लेकर इतिहास रचने वाले रविचंद्रन अश्विन ने राजकोट टेस्ट के बीच से ही अपना नाम वापस ले लिया। अभी शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस यह पता चला है कि अश्विन ने मेडिकल इमरजेंसी के चलते यह फैसला लिया है। पहले क्रिकबज ने इस बात की जानकारी दी है। ऐसे में इंग्लैंड जो दूसरे दिन के अंत तक ड्राइविंग सीट पर थी, अब टीम इंडिया के लिए यह बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।
पूरी सीरीज से बाहर हुए अश्विन
इसके बाद बीसीसीआई ने भी प्रेस रिलीज जारी करते हुए रविचंद्रन अश्विनरविचंद्रन अश्विन के बारे में पूरी जानकारी दी। अश्विन दुर्भाग्यवश अब पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्होंने फैमिली इमरजेंसी के कारण अचानक ऐसा फैसला लिया है। BCCI ने सभी से उनके पारिवारिक मामले में प्राइवेसी बनाए रखने और मुश्किल वक्त में क्रिकेटर का साथ देने की बात कही। निश्चित ही कोई बड़ी समस्या होगी, इसी कारण अश्विन ने अचानक बाहर होने का फैसला किया है।
एक कम गेंदबाज के साथ खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम को दुर्भाग्यवश अब पूरे टेस्ट के बचे हुए 3 दिन सिर्फ 4 गेंदबाजों के साथ ही खेलना पड़ेगा। दूसरे दिन भी भारत को जैक क्रॉली के रूप में पहली सफलता अश्विन ने ही दिलाई थी। अब देखना होगा कि क्या होता है टीम इंडिया का और उसे अश्विन की कितनी कमी खलती है। ऐसे में अभी तक महंगे साबित हुए रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव पर भी अधिक जिम्मेदारी आ जाएगी। वहीं जसप्रीत बुमराह और दूसरे दिन ओली पोप का विकेट लेने वाले सिराज के कंधों पर भी जिम्मेदारी होगी।
टीम इंडिया के लिए संकट की घड़ी
भारतीय टीम के लिए यह बहुत बड़ी संकट की घड़ी है। इससे पहले विराट कोहली पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वहीं मोहम्मद शमी जैसा सीनियर खिलाड़ी पहले से ही टीम के साथ नहीं है। केएल राहुल की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ है। यहां से रांची टेस्ट में जो 23 फरवरी से शुरू होना है। उसमें कौन खेलेगा यह देखना भी बेहद दिलचस्प हो गया है। हालांकि अक्षर पटेल यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं, रांची में उनकी वापसी तय मान सकते हैं। वॉशिंगटन सुंदर भी जगह बनाने के एक प्रबल दावेदार हो सकते हैं क्योंकि अश्विन के जाने से टीम इंडिया को गेंदबाजी के अलावा अंत में कम से कम 30–40 रन बनाने वाले बल्लेबाज की भी कमी खलेगी।
यह भी पढ़ें– IND vs ENG : बेन डकेट ने ध्वस्त किया धोनी का ‘महारिकॉर्ड’, सहवाग का कीर्तिमान नहीं पार कर पाया अंग्रेज बल्लेबाज
यह भी पढ़ें– IND vs ENG: रवींद्र जडेजा की नो बॉल पर भड़क गए रोहित शर्मा! स्टंप माइक में कैद हुए कप्तान के लफ्ज
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
5 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
5 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
7 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
8 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines