India vs England Ravichandran Ashwin Unwanted Record: रविचंद्रन अश्विन धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इस मैच में उन्होंने भारत की गेंदबाजी में चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इसके बावजूद उनका नाम एक अनचाही लिस्ट में दर्ज हो गया। इस कारण वह अपने इस मुकाबले को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। दरअसल रविचंद्रन अश्विन एक अच्छे गेंदबाज के साथ शानदार ऑलराउंडर हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 511 विकेटों के साथ 5 शतकों की बदौलत 3309 रन भी दर्ज हैं। पर वह अपने 100वें टेस्ट में डक पर आउट हो गए। वह इस लिस्ट में तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
रविचंद्रन अश्विन नहीं याद रखना चाहेंगे 100वां टेस्ट
रविचंद्रन अश्विन से पहले दिलीप वेंगसरकर और चेतेश्वर पुजारा दो ऐसे भारतीय खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने 100वें टेस्ट में खाता नहीं खोला। आपको बता दें कि अश्विन भारत के 14वें खिलाड़ी बने थे जो 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वहीं 14 में से तीन ऐसे खिलाड़ी रहे जो अपने इस यादगार मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए। यही कारण है कि इस यादगार मुकाबले को यह तीन खिलाड़ी शायद ही याद रखना चाहेंगे।
100वें टेस्ट में डक पर आउट होने वाले क्रिकेटर्स
- दिलीप वेंगसरकर बनाम न्यूजीलैंड, 1988
- एलन बॉर्डर बनाम वेस्टइंडीज, 1991
- कर्टनी वॉल्श बनाम इंग्लैंड
- मार्क टेलर बनाम इंग्लैंड, 1998
- स्टीफन फ्लेमिंग बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2006
- ब्रेंडन मैकुल्लम बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2016
- एलिस्टर कुक बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2019
- चेतेश्वर पुजारा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023
- रविचंद्रन अश्विन बनाम इंग्लैंड, 2024
गेंदबाजी में अंग्रेजों को छकाया
रविचंद्रन अश्विन ने इस सीरीज के तीसरे टेस्ट में 500 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। वह भारत के दूसरे ऐसे गेंदबाज बने जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया। उनसे पहले सिर्फ अनिल कुंबले ने ऐसा किया था। वहीं इस सीरीज में लगातार वह विकेट लेते आए हैं। अपने 100वें टेस्ट मैच में धर्मशाला में पहली पारी में उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए।
अश्विन ने 11.4 ओवर की गेंदबाजी में एक मेडन फेंका और 51 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने बेन फोक्स, टॉम हार्टली, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन का विकेट लेकर इंग्लैंड की टीम को 218 रन पर समेट में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन बल्लेबाजी में वह जब खेलने आए तो 5 गेंदें खेलकर ही शून्य पर टॉम हार्टली का शिकार बन गए। हार्टली ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: नहीं सुधरे शोएब बशीर; सरफराज खान का विकेट लेने के बाद चिढ़ाया, फैंस हुए नाराज
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के टॉप 5 बल्लेबाजों ने बनाया खास रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
7 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
7 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines