Ravindra jadeja On R. Ashwin 500 test wickets : हैदराबाद और विशाखापट्टनम टेस्ट के बाद सीरीज का तीसरा मैच गुजरात के राजकोट में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने टेस्ट से एक दिन पहले अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं इंग्लैंड ने राजकोट टेस्ट से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान भी कर दिया है। इसके अलावा भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आर अश्विन को लेकर एक बयान दिया। जडेजा के इस बयान को बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर शेयर किया है। जिसमें वह अश्विन के 500 विकेट को लेकर बोलते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि अश्विन के टेस्ट में 499 विकेट पूरे हो गए हैं। वह 500 विकेट का आंकड़ा छूने से सिर्फ एक विकेट दूर है।
राजकोट में अश्विन के होंगे 500 विकेट
रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट क्रिकेट में 499 टेस्ट विकेट पूरे हो गए हैं। जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि अश्विन राजकोट टेस्ट में 500 विकेट का आंकड़ा छू सकते हैं। इसपर जडेजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मैं उनके साथ 12-13 साल से खेल रहा हूं और टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेना काफी बड़ी बात होती है। मैं उनके लिए काफी खुश हूं कि वह टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट का आंकड़ा छूने वाले हैं। मुझे लगा था कि वह हैदराबाद टेस्ट मैच में 500 विकेट का आंकड़ा छू लेंगे। पर यह संभव नहीं हो पाया। मगर मुझे इस बात की खुशी भी है कि वह अपना 500वां विकेट मेरे होम टाउन राजकोट में पूरा करेंगे।
2 टेस्ट में ले चुके हैं 9 विकेट
रविचंद्रन अश्विन इस सीरीज में कमाल की लय में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हैदराबाद टेस्ट में भी शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 3 विकेट हासिल किए थे। जिसके बाद सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था। इस टेस्ट में अश्विन को पहली पारी में कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में अश्विन ने 3 विकेट निकाले थे। जिसके बाद वह सीरीज में अभी तक 9 विकेट हासिल कर चुके हैं। अब वह जैसे ही राजकोट में एक विकेट लेते हैं। उसके बाद उनके टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे हो जाएंगे।
अश्विन का शानदार करियर
अश्विन ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। जिसके बाद से वह भारत के लिए अभी तक 97 मैच खेल चुके हैं। इसमें अश्विन ने 23.92 की औसत के साथ 499 विकेट लिए हैं। अश्विन अनिल कुंबले के बाद भारत के लिए टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज हैं। बता दें कि अश्विन टेस्ट मैच में सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज है। वहीं सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले अश्विन दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: पांच साल बाद राजकोट में होगा टेस्ट, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
ये भी पढ़ें- ICC Rankings: मोहम्मद नबी बने नंबर 1 खिलाड़ी, टॉप 10 में सिर्फ एक भारतीय
ये भी पढ़ें- Mumbai Indians की फ्रेंचाइजी में हुई 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री, एक RCB का था हिस्सा!
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र हुए चोट के कारण बाहर
6 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines