IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहा लॉर्ड्स टेस्ट में टीम ने टॉस गंवाया और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लिश बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को सही साबित किया और शानदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में इंग्लैंड ने 112.3 ओवर की बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 387 रन बनाए। इसी के साथ एक ऐसा आंकड़ा भी सामने आया जिसे देख भारतीय फैंस निराश हो जाएंगे। तो क्या इंग्लिश टीम के इस स्कोर के बाद टीम इंडिया की इस टेस्ट मैच में हार तय हो गई है। आइए पहले जान लेते हैं कि ये आंकड़ा क्या है जिससे इंग्लिश टीम की जीत तय होती दिख रही है।
पहली पारी में पार किया 350 का आंकड़ा
लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैचों का एक आंकड़ा है जो कि टीम इंडिया को डरा रहा है। लॉर्ड्स टेस्ट मैचों के इतिहास में केवल 2 बार ही ऐसा हुआ है जब पहली पारी में 350+ रन बनाने वाली टीम हारी हो। साल 1930 और साल 2004 में ऐसा हो चुका है। बाकी सभी मैचों में अगर किसी टीम ने 350+ का आंकड़ा पारी किया है तो मैच में जीत जरूर दर्ज की है। तो क्या साल 2025 में टीम इंडिया इस मैच का नाम भी इस लिस्ट में शामिल करवा पाएगी। टीम इंडिया पहली पारी में कैसी बल्लेबाजी करती है इसपर काफी कुछ निर्भर करने वाला है।
बुमराह ने खोला पंजा तो रूट ने जड़ा शतक
टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया। इसी के साथ मोहम्मद सिराज और नितीश कुमार रेड्डी ने भी पहली पारी में 2-2 विकेट चटकाए. इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने अपने करियर का 37वां शतक जड़ा। उन्होंने 104 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कार्स और स्मिथ ने अर्धशतकीय पारी खेली और निचले क्रम के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 35- के पार पहुंचाया। ऑली पोप और बेन स्टोक्स ने 44 रनों की पारियां खेलीं।
ये भी पढ़िए- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 4 भारतीयों ने दिखाया दम, लॉर्ड्स में मचाया तहलका
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
19 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines