IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट का पहला दिन दोनों ही टीमों के लिए बराबरी का रहा। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बुमराह की गेंद को पकड़ने के चक्कर में इंजर्ड हो गए तो भारतीय फैंस के चेहरों पर निराशा छा गई। उनकी जगह ध्रुव जुरेल टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग कर रहे हैं। टीम इंडिया के साथ-साथ इंग्लैंड का एक खिलाड़ी भी इंजरी से जूझता हुआ नजर आया। इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स भी ग्रोइन इंजरी के चलते परेशान दिख रहे थे और इसके लिए उन्होंने फीजियो की मदद भी ली। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑली पोप ने उनकी इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
स्टोक्स की इंजरी पर बड़ा अपडेट
बेन स्टोक्स की इंजरी का इतिहास बहुत ही पुराना रहा है। ग्रोइन इंजरी को लेकर टीम के साथी खिलाड़ी ऑली पोप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा “उनकी इंजरी को लेकर फिंगर क्रॉस हैं। कुछ ज्यादा गंभीर नहीं है और उम्मीद नहीं है कि हम मजबूत वापसी कर सकेंगे। हमें देखना होगा कि कल वो कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं। अगले 4 दिनों तक हमें बड़ा टेस्ट खेलना है और इसके लिए उन्हें इसे मैनेज करना होगा। फीजियो टीम उनके साथ मिलकर इससे निपटना होगा।” 34 साल के स्टोक्स का करियर इंजरी से घिरा हुआ रहा है। साल 2023 में उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी।
मैच के पहले दिन क्रीज पर टिके स्टोक्स
अभी तक इस सीरीज में बेन स्टोक्स कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। गेंद और बल्ले दोनों से ही उन्होंने फैंस को निराश किया है लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने संभल कर बल्लेबाजी करते हुए पैर जमा लिए हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक वो 102 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बना लिए हैं। खेल के दूसरे दिन वो अपनी इस पारी को बड़ा करना चाहेंगे। पोप के अनुसार उनकी इंजरी ज्यादा सीरियस नहीं है तो ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को उनको आउट करने में कड़ी मशक्कत करनी होगा।
ये भी पढ़िए- IND vs ENG: इंजर्ड ऋषभ पंत की जगह बल्लेबाजी कर पाएंगे ध्रुव जुरेल? कनफ्यूज हो रहे हैं तो यहां जानें ICC नियम
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
25 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
28 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा शानदार अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines