India vs England T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. दोनों टीमें जब भी मैदान पर आमने-सामने होती हैं तो भरपूर रोमांच और जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है. इस प्रतिद्वंद्विता में विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे कई स्टार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं अब तक खेले गए भारत-इंग्लैंड टी20I मुकाबलों में किसने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं? हैरानी की बात यह है कि यह न तो विराट हैं और न ही रोहित.
IND vs ENG टी20I मुकाबलों में किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन?
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दिग्गज इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर के नाम है. बटलर ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और भारत के खिलाफ उनका बल्ला जमकर बोलता है. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं और लगातार रन बनाए हैं. 2011 से लेकर 2026 तक बटलर ने भारत के खिलाफ खेले 28 मैचों की 25 पारियों में कुल 669 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक दर्ज हैं. भारत के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 83 रन है.
विराट कोहली और रोहित शर्मा किस नंबर पर हैं?
भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली IND vs ENG टी20I मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं. विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ 21 मुकाबलों में 38 की औसत और 138 के स्ट्राइक रेट से कुल 648 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 80 रन रहा है.
वहीं, रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. 2007 से लेकर 2024 तक रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 15 टी20I मैचों में 467 रन बनाए हैं. इस दौरान हिटमैन ने 3 अर्धशतक और 1 शतक भी जड़ा है. इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 100 रन रहा है. इसके बाद लिस्ट में हार्दिक पांड्या 441 रन के साथ चौथे और सूर्यकुमार यादव 360 रनों के साथ 5वें स्थान पर हैं.
ये भी पढ़ें- AUS W vs WI W: बारिश ने बिगाड़ा सेमीफाइनल तो किस टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट? जानिए पूरा नियम
IND vs ENG T20I मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | रन |
|---|---|---|---|---|
| 1 | जोस बटलर | इंग्लैंड | 27 | 669 |
| 2 | विराट कोहली | भारत | 20 | 633 |
| 3 | रोहित शर्मा | भारत | 16 | 467 |
| 4 | हार्दिक पांड्या | भारत | 21 | 441 |
| 5 | सूर्यकुमार यादव | भारत | 13 | 360 |
हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी?
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 18 मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 12 मैचों में जीत मिली है. वहीं, पिछले पांच टी20 मुकाबलों में टीम इंडिया ने 4 बार जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड सिर्फ एक मैच जीत सका है. आंकड़े भारत के पक्ष में जरूर हैं, लेकिन मौजूदा फॉर्म में इंग्लैंड को हल्के में नहीं लिया जा सकता. इस बार दोनों टीमों की ओर से कई युवा खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- 11 पारियों में 7 शतक… क्रिकेट जगत में आया नया ‘रन मशीन’, 140 रनों की पारी खेलकर मचाई सनसनी
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 hr agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
3 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines