Mohammad Siraj Fourth 5 Wicket Haul: भारत और इंग्लैंड के बीच अभी दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है। इसी बीच भारत के पास 244 रनों की बढ़त है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए और इंग्लैंड को पहली पारी में 407 रनों पर रोक दिया। मोहम्मद सिराज ने गेंद से धमाकेदार प्रदर्शन किया और 19.3 ओवरों में सिर्फ 70 रन देकर 6 विकेट दर्ज किए।
सिराज ने अब तक भारत के लिए 37 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 102 विकेट हासिल किए हैं। सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने करियर का चौथा 5 विकेट हॉल प्राप्त किया है। सिराज ने इसके पहले ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में पांच विकेट झटकने का कारनामा किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 साल पहले ब्रिस्बेन में पहली बार एक पारी में 5 विकेट के लिए थे।
जुलाई 2023 में मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट हासिल किए थे। सिराज ने इसके बाद जनवरी 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 15 रन देकर 6 विकेट झटके थे। यह उनके टेस्ट करियर के अब तक के सबसे बेहतरीन आंकड़े हैं। अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भी अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया है।
बता दें कि सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के दौरान दूसरे टेस्ट मैच में ओपनर जैक क्राउली को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसी बीच उन्होंने जो रुट और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के विकेट भी झटके। हैदराबाद में जन्मे इस तेज गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन से शोएब बशीर, ब्रायडन कार्स और जोश टंग को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
इंग्लैंड के खिलाफ भारत के पास है बढ़त
भारतीय टीम ने पहली पारी में स्कोरबोर्ड पर 587 दर्ज करके मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। इसके बाद इंग्लैंड जब बल्लेबाजी करने उतरा, तो उन्होंने महज 85 रन पर 5 विकेट खो दिए। हालांकि, हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पारी को सही रास्ते पर लेकर आए। इंग्लिश टीम 407 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीसरा दिन खत्म होने तक एक विकेट खोकर 64 रन बनाए हैं। भारत के पास अभी 244 रनों की बढ़त है। जब चौथे दिन वो बल्लेबाजी करने उतरेंगे, तो उनका लक्ष्य इंग्लैंड को एक विशाल टारगेट देना होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मोहम्मद सिराज का एजबेस्टन में बड़ा कारनामा, साल 1993 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
संबंधित खबरें
WPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
45 mins agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
1 hr agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
1 hr agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines