India vs England 5th Test: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को धर्मशाला टेस्ट में तीन दिन के अंदर ही पारी और 64 रन से हरा दिया। इस मैच में भारत की जीत के एक नहीं बल्कि चार सबसे बड़े हीरो रहे। लेकिन फिर भी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड कुलदीप यादव को मिला। जबकि सबसे बड़े दावेदार थे अपना 100वां मैच खेल रहे रविचंद्रन अश्विन जिन्होंने धर्मशाला टेस्ट में कुल 9 विकेट लिए। अश्विन ने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में 5 विकेट लिए और अपने 100वें टेस्ट को स्पेशल बनाया। लेकिन उन्हें यह अवॉर्ड नहीं मिल पाया और इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल किए।
क्यों अश्विन को नहीं मिला अवॉर्ड?
आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने इस टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट लिए। यह उनके करियर का 100वां टेस्ट मैच था। मगर कुलदीप यादव उनसे आगे इस मामले में निकले कि उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी के दौरान बैट से खास योगदान दिया। भारतीय पारी का स्कोर था 428 रन और 8 विकेट। इसके बाद कुलदीप ने जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 49 रन की पार्टनरशिप की और स्कोर 477 तक पहुंचाया। इसकी बदौलत भारत को 259 रन की लीड मिली।
वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने पहली पारी में 5 विकेट और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए। वहीं अश्विन बल्ले से खास नहीं कर पाए और डक पर आउट हो गए। यही कारण है कि कुलदीप यादव बल्ले व गेंद से कमाल करने के कारण अश्विन से आगे निकल गए। इसी वजह से कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं अश्विन को लेकर लोगों ने सवाल पूछा कि उन्हें क्यों नहीं यह अवॉर्ड मिला।
देखें फैंस के रिएक्शन
बीसीसीआई ने कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड देने के बाद एक्स पर पोस्ट शेयर किया। इस पर लोगों ने कई सारे कमेंट्स किए। किसी ने लिखा कि, क्या अश्विन और कुलदीप दोनों को यह अवॉर्ड नहीं मिलना चाहिए था। वहीं किसी ने कहा कि अश्विन ही इस अवॉर्ड को पाने के लिए राइट मैन थे। कई लोगों ने कुलदीप यादव को भी इसका हकदार बताया। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के बी ग्रेड में रखे जाने का मुद्दा फिर से उठाया।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को हराकर WTC में जारी रखी बादशाहत, लगातार तीसरे फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: सीरीज जीतने के बाद BCCI ने टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों को दिया तोहफा, अब होगी करोड़ों की बारिश
संबंधित खबरें
बिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच, नागालैंड को मिली जीत
2 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
25 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
3 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
4 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
12 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
13 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines