हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने रच दिया इतिहास, भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर बन गए नंबर-1 जोड़ी

IND vs ENG: भारत के खिलाफ पांचवें टी20I मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 233 रनों की साझेदारी की और नया इतिहास रच दिया. इस दौरान बटलर ने 131 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि ब्रूक ने नाबाद 95 रन बनाए.

विज्ञापन
𝗝𝗼𝘀 𝗕𝘂𝘁𝘁𝗹𝗲𝗿 and 𝗛𝗮𝗿𝗿𝘆 𝗕𝗿𝗼𝗼𝗸 (Image generated by AI)

India vs England: भारत के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20I मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया. साउथैम्पटन में खेले जा रहे इस मुकाबले में बटलर और ब्रूक दोनों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और विस्फोटक पारियां खेलीं. बटलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों पर 131 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि ब्रूक ने 25 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए.

इस दौरान दोनों के बीच 233 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई, जिसके दम पर इंग्लैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस साझेदारी के साथ ही बटलर और ब्रूक ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है.

जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने रचा नया इतिहास

टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को जल्दी ही पहला झटका लगा और फिल साल्ट सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद बैटिंग करने उतरे कप्तान हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. बटलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20I करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 रन बनाया. उन्होंने 64 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 8 छक्के जड़े.

विज्ञापन

वहीं, कप्तान ब्रूक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 45 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों के साथ नाबाद 95 रनों की पारी खेली. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी करते हुए मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इस विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का नया कीर्तिमान बना दिया है.

T20I में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (FM टीमें)

  • 236: ज़ज़ई-गनी (पहला विकेट) बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
  • 233: बटलर-ब्रूक (दूसरा विकेट) बनाम भारत, साउथैम्प्टन, 2026
  • 223: ए फिंच-डी शॉर्ट (पहला विकेट) बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2018
  • 210*: संजू सैमसन-तिलक वर्मा (दूसरा विकेट) बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2024

इंग्लैंड के लिए टी20I में सबसे बड़ी साझेदारी

इसके साथ ही बटलर और ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए टी20I में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने डेविड मलान और ओएन मॉर्गन का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने नेपियर में इंग्लैंड के लिए 182 रनों की साझेदारी की थी. साथ ही दोनों इंग्लैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा की साझेदारी करने वाले पहले जोड़ीदार भी बन गए हैं.

विज्ञापन

T20I में इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारियां

  • 233 जोस बटलर – हैरी ब्रूक बनाम भारत, साउथेम्प्टन 2026
  • 182 डी मालन – ओएन मॉर्गन बनाम न्यूजीलैंड, नेपियर 2019;
  • 170* जोस बटलर – एलेक्स हेल्स बनाम भारत, एडिलेड 2022;
  • 167* जोस बटलर – डेविड मलान मालन बनाम दक्षिण अफ्रीका, केपटाउन 2020

भारत के खिलाफ टी20I में सबसे बड़ी साझेदारी

इतना ही नहीं, हैरी ब्रूक और जोस बटलर की जोड़ी ने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 102 गेंदों में 233 रनों की विस्फोटक साझेदारी करते हुए 4 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर के नाम था, जिन्होंने 2022 में गुवाहाटी में भारत के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए नाबाद 174 रन जोड़े थे.

भारत के खिलाफ टी20I में सबसे बड़ी साझेदारियां

  • 233* रन – जोस बटलर और हैरी ब्रूक (इंग्लैंड, साउथेम्प्टन, 2026)
  • 174* रन – क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका, गुवाहाटी, 2022)
  • 170* रन – एलेक्स हेल्स और जोस बटलर (इंग्लैंड, एडिलेड, 2022)
  • 152* रन – बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान, दुबई, 2021)
  • 146* रन – फिल साल्ट और हैरी ब्रूक (इंग्लैंड, ब्रिस्टल, 2026)

ये भी पढ़ें- लगातार हार के बाद टीम इंडिया को लगा एक और बड़ा झटका, मैच विनर हुआ पूरे ODI सीरीज से बाहर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola