IND vs ENG, 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट का अंत काफी रोमांचक अंदाज में देखने को मिला। इंग्लिश टीम दिन के अंत में बल्लेबाजी करने आई और सिर्फ एक ही ओवर खेल पाई। इंग्लैंड ने समय बर्बाद करने की पूरी कोशिश की। इसी बीच शुभमन गिल की बेन डकेट और जैक क्राउली से थोड़ी बहस देखने को मिली। अब पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी जोनाथन ट्रॉट ने गिल के अंदाज की कड़ी आलोचना की और कहा है कि उन्हें भारतीय कप्तान की एक्टिंग पसंद नहीं आई।
जोनाथन ट्रॉट ने शुभमन गिल पर साधा निशाना
जोनाथन ट्रॉट ने Jio Sports स्टूडियो में बातचीत के दौरान कहा कि शुभमन गिल का इंग्लिश टीम को उंगली दिखाना और जैक क्राउली के सामने जाकर खड़ा होना उन्हें पसंद नहीं आया। उन्होंने भड़कते हुए कहा, ‘मुझे नहीं पता कि जब इंग्लैंड फील्डिंग पर था, तो क्या हुआ था। हालांकि, मुझे शुभमन गिल की एक्टिंग पसंद नहीं आई, क्योंकि कप्तान के तौर पर आप माहौल सेट करते हैं।’
ट्रॉट ने आगे कहा, ‘आप लोगों की ओर उंगली दिखा रहे हैं और उनके सामने जाकर खड़े हो रहे हैं, एकदम पहले जैसे कप्तान की तरह जो विरोधियों के चेहरे के सामने खड़े हो जाते थे। मैं चाहता हूं कि प्रतियोगी भावना बनी रहे और सभी फील्ड पर कठोर हो लेकिन कई बार आपको इससे आगे निकलना होता है। इसने कल के खेल को सही तरह से सेटअप किया है।’
भारत और इंग्लैंड अभी बराबरी पर है
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में चल रहा तीसरा टेस्ट मैच बराबरी पर है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए। जवाब में भारत ने भी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन वो भी 387 रन ही बना पाए। इसी वजह से पहली पारी में दोनों का स्कोर लेवल हो गया। तीसरे दिन के अंत में काफी कम समय बचा था। इंग्लैंड बल्लेबाजी करने आई लेकिन सिर्फ एक ही ओवर हो पाया। इसमें इंग्लिश टीम ने मात्र 2 रन बनाए।
चौथे दिन भारत के सामने होगा बड़ा लक्ष्य
भारतीय टीम को अगर बढ़त बनानी है, तो चौथे दिन बढ़िया गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को कम रनों पर आउट करना होगा। भारत को इसी के चलते छोटा लक्ष्य मिल पाएगा और वो जीत दर्ज करने में सफल हो सकते हैं। अगर चौथे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज टिक गए, तो फिर भारत के लिए जीत की राह बेहद कठिन हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शुभमन गिल का गुस्सा देख फैंस को आई किंग कोहली की याद, 4 साल पहले भी लॉर्ड्स में मचा था बवाल
संबंधित खबरें
ध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
15 mins agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
23 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
2 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
3 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
4 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
6 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
13 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines