IND vs ENG, 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच काफी चर्चा का विषय है। दूसरे दिन गेंद में बदलाव को लेकर काफी विवाद हुआ। भारत की गेंदबाजी के दौरान 80 ओवरों के बाद मिली गेंद को मात्र 10.4 ओवर में बदल दिया गया। बाद में जो नई गेंद दी गई, वो शुभमन गिल को पसंद नहीं आई और इसके बाद उनकी अंपायर से बहस देखने को मिली। अब जो रूट ने इसी को लेकर रिएक्शन दिया है।
जो रूट ने गेंद में बदलाव के विवाद को लेकर दिया बयान
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो रूट ने गेंद में बदलाव पर बात की। उन्होंने भारतीय टीम द्वारा किए गए बवाल पर सवाल खड़े किए हैं। रूट का मानना है कि ड्यूक्स गेंद में चेंज को लेकर इतनी चर्चा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर गेंद शेप में नहीं रह रही है, तो आपको उसे बदलना है और इसे लेकर कोई बवाल नहीं करना है। मुझे नहीं लगता कि यहां दुनिया का अंत हुआ है। मुझे लगता है कि इससे गेम में एक नया मोड़ आता है। आपके पास उतनी क्षमता होनी चाहिए कि आप बदलावों को अपना पाएं, भले ही इससे स्विंग बंद हो जाए, या और ज्यादा होने लग जाए।’
जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में जड़ा शतक
जो रूट ने लॉर्ड्स में हो रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में तगड़ी बल्लेबाजी की। उन्होंने 199 गेंद खेलकर 104 रनों की शानदार पारी खेली। इसी बीच वो 10 चौके जड़ने में सफल रहे। रूट का रिकॉर्ड लॉर्ड्स में बेहतरीन रहा है और उन्होंने एक बार फिर उसी तरह का प्रदर्शन किया। रूट की जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी में 112.3 ओवरों में 387 रन बनाए।
भारत ने दूसरे दिन के अंत में खो दिए 3 विकेट
भारतीय टीम ने पहली पारी में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरे दिन के अंत तक उन्होंने 43 ओवर खेले और 3 विकेट गंवाते हुए 145 रन बनाए। केएल राहुल अभी 53 रनों पर नाबाद हैं, वहीं करुण नायर 40 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का बल्ला नहीं चल पाया। अभी राहुल के साथ 19 रनों पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत के लिए तीसरा दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: लॉर्ड्स में 5 विकेट हॉल का जसप्रीत बुमराह ने क्यों नहीं मनाया जश्न? गेंदबाज ने खुद खोला राज
संबंधित खबरें
PV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास
21 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
45 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines