IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। एक तरफ भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजों को बांध कर रखा तो वहीं जो रूट और बेन स्टोक्स की जोड़ी ने इंग्लैंड की पारी को बिखरने से बचा लिया। मैच के दूसरे दिन जो रूट के पास इतिहास रचने का मौका होगा और वो एक रन बनाते ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ देंगे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक वो 99 रन बनाकर नाबाद हैं। वो क्या कारनामा करने वाले हैं आइए आपको भी बताते हैं।
लॉर्ड्स में जो रूट की जमीं नजरें
बैजबॉल खेलने के लिए मशहूर इंग्लैंड की टीम लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ अलग अंदाज में खेलती हुई नजर आई। जो रूट अपने पुराने अंदाज में खेले और बल्लेबाजी में अपनी क्लास दिखाते हुए नजर आए। उन्होंने 191 गेंदों का सामना करते हुए 99 रन बनाए हैं। खेल के दूसरे दिन जब वो बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे तो उनके पास स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ने का शानदार मौका होगा। एक रन बनाते ही वो 37वां शतक पूरा करेंगे और टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक के मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ देंगे। स्टीव स्मिथ के नाम टेस्ट में 36 शतक हैं।
लॉर्ड्स में शानदार रहा है रूट का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाज और फैब 4 में से एक जो रूट भारत के खिलाफ पहले 2 मैचों में तो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। लॉर्ड्स में लौटते ही उनका बल्ला एक बार फिर से रंग में लौट आया है। रूट को अगर लॉर्ड्स का बादशाह कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा क्योंकि इस मैदान पर उनका प्रदर्शन ही इतना खास रहा है। अभी तक उन्होंने इस मैदान पर खेले 22 मैचों में 2022 रन ठोके हैं और इस दौरान उनका औसत 54.64 का रहा है। इस मैदान पर वो 7 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं।
ये भी पढ़िए- IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन नंबर-1 बल्लेबाज को जसप्रीत बुमराह ने ऐसे किया ढेर, देखें शानदार VIDEO
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines