हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IND vs ENG: ओवल टेस्ट में नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह! आर या पार की लड़ाई से बाहर टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार?

बुमराह क्यों नहीं खेले पांचवां टेस्ट?
विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में होने वाले 5वें टेस्ट के लिए सभी बेहद उत्साहित हैं। टीम इंडिया के लिए यह मैच बेहद अहम रहने वाला है। इंग्लिश टीम अभी सीरीज में 2-1 की बढ़त से आगे है। भारत को अगर सम्मान बचाना है और सीरीज को ड्रॉ कराना है, तो ओवल टेस्ट में जीत दर्ज करनी होगी। इसके पहले टीम इंडिया के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। जसप्रीत बुमराह अगला मैच शायद मिस कर सकते हैं।

ओवल टेस्ट नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह?

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही बता दिया गया था कि जसप्रीत बुमराह सिर्फ तीन ही मैच खेलते हुए नजर आएंगे। इस श्रृंखला में बुमराह के तीन मैच पूरे हो चुके हैं। उन्होंने पहले, तीसरे और चौथे मैच में हिस्सा लिया था। ओवल टेस्ट महत्वपूर्ण रहने वाला है और इसी वजह से लगा था कि शायद बुमराह एक और मैच खेल जाएंगे। हालिया रिपोर्ट्स कुछ और ही बता रही है। ESPNCricInfo के अनुसार जसप्रीत ओवल टेस्ट का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं और उन्हें आराम दिया जा रहा है। बुमराह टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार है और अगर वो ही नहीं खेलेंगे, तो गेंदबाजी अटैक बेहद कमजोर पड़ जाएगा।

जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में किसकी हो सकती है एंट्री?

जसप्रीत बुमराह के बाहर होने से टीम इंडिया की गेंदबाजी कमजोर हो जाएगी। उनकी जगह अर्शदीप सिंह को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। अंशुल कंबोज का मैनचेस्टर टेस्ट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उनकी जगह टीम में आकाश दीप की वापसी लगभग तय लग रही है। गौतम गंभीर ने ऐलान कर दिया है कि टीम इंडिया के सभी गेंदबाज फिट हैं। ऐसे में अंशुल की जगह आकाश खेल सकते हैं।

विज्ञापन

खबर सही रही और जसप्रीत नहीं खेले, तो भारत को एक तेज गेंदबाज की कमी खलेगी। ऐसे में अर्शदीप सिंह को टीम में जगह दी जा सकती है। भारत के लिए सीमित ओवरों के खेल में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और उम्मीद है कि टेस्ट में भी अगर मौका मिला, तो उनका प्रदर्शन वैसा ही रहेगा।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘तेंदुलकर का रिकॉर्ड नहीं जो रूट का मकसद…’ जोस बटलर ने क्यों दिया ये अटपटा बयान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola