Jasprit Bumrah India vs England: सभी भारतीय खिलाड़ी इस समय आईपीएल 2025 में बिजी हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होंगे, जहां टीम को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बताया जा रहा है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कोई लीडरशिप रोल नहीं दिया जाएगा। इस सीरीज के साथ भारत के नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का चक्र शुरू हो जाएगा। यह सीरीज 20 जून से शुरू होगी।
सारे मैच नहीं खेलेंगे बुमराह
‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने दावा किया कि सिलेक्टर्स एक ऐसे खिलाड़ी को टीम में रखना चाहते हैं, जो सभी 5 टेस्ट मैचों में कप्तान और उप-कप्तान के रूप में हिस्सा ले। रिपोर्ट में कहा गया है कि बुमराह सभी मैच नहीं खेलेंगे। सूत्र ने आगे कहा, ‘हम ऐसा खिलाड़ी चाहते हैं जो सभी पांच टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध हो और उसे उप-कप्तान की भूमिका दी जानी चाहिए। बुमराह सभी पांच मैच नहीं खेलेंगे, इसलिए हम अलग-अलग मैच के लिए अलग-अलग उप-कप्तान नियुक्त नहीं करना चाहते। बेहतर होगा कि कप्तान और उप-कप्तान सुनिश्चित हों और सभी पांच टेस्ट खेलें।’
चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं खेले बुमराह
बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पीठ में चोट लगने के बाद बुमराह ने आईपीएल 2025 में वापसी की। पिछले कैलेंडर ईयर में वह भारत के लिए सबसे ज्यादा ओवर डालने वाले गेंदबाज थे। सिलेक्टर्स ने वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ही यह फैसला लिया है कि वह इंग्लैंड में सभी 5 टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। चोट की वजह से ही बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल 2025 के पहले हाफ में नहीं खेल पाए थे।
यह भी पढे़ं: IPL 2025: बड़ी जीत के साथ पंजाब ने मुंबई को पछाड़ा, टॉपर RCB की भी बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines