IND vs ENG, 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। यह मुकाबला 23 जुलाई 2025 को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड में देखने को मिलेगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह के खेलने को लेकर सवाल थे लेकिन अब अहम खुलासा हो गया है। इसके अलावा भारतीय टीम से एक स्टार गेंदबाज बाहर होते हुए नजर आ सकता है।
आकाश दीप चौथे टेस्ट से बाहर?
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आकाश दीप की कमर में दिक्कतें हैं। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान आकाश को गेंदबाजी के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खबरों के अनुसार वो चौथा टेस्ट मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे और उन्हें भारतीय टीम द्वारा आराम दिया गया है। अगर यह बात सच है, तो भारतीय प्रशंसकों के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है। आकाश ने अब तक श्रृंखला में अच्छी गेंदबाजी की है।
जसप्रीत बुमराह के खेलने पर बड़ी खबर
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ तीन ही टेस्ट मैच खेलने वाले हैं। वो दो मुकाबलों में पहले ही हिस्सा ले चुके हैं। फैंस के मन में सवाल था कि जसप्रीत चौथा मैच खेलेंगे, या पांचवें मुकाबले में हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की ही खबर के अनुसार आकाश दीप के चोटिल होने के कारण अब जसप्रीत बुमराह चौथा टेस्ट खेलते हुए नजर आएंगे। आकाश और जसप्रीत को साथ खेलते हुए नहीं देखा जा सकेगा। जसप्रीत की जगह आकाश की आखिरी टेस्ट में एंट्री संभव है।
अंशुल कंबोज को मिली टीम इंडिया में जगह!
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अर्शदीप सिंह को उंगली में चोट आई है। इसी वजह से उनके खेलने पर सवाल है। आकाश दीप को भी कमर में दिक्कतें हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अंशुल कंबोज भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा बन गए हैं। संभव है कि उन्हें मैनचेस्टर में होने वाले चौथे मैच में खेलने का मौका भी मिल जाए। बता दें कि अभी तक अंशुल ने भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू नहीं किया। मैनचेस्टर में उनके पास डेब्यू करने और खुद को पहले ही मुकाबले में साबित करने का बड़ा मौका है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया पहुंची मैनचेस्टर, लॉर्ड्स में मिली हार का बदला लेने के लिए तैयार गिल सेना!
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
2 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
5 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines