Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा मैच पुणे में खेला जाएगा। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे मैच में 26 रन से हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। हालांकि टीम इंडिया के लिए चौथा मैच काफी ज्यादा अहम होगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी, लेकिन ये टीम इंडिया के लिए आसान नहीं रहने वाले है। अभी तक आंकड़े कुछ इसी तरफ इशारा कर रहे हैं।
टीम इंडिया ने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अभी तक सिर्फ 4 ही टी20 मैच खेले हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 2 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि उसे दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने अपना टी20 मैच 2012 में खेला था। यह मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ ही हुआ था। इस मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद 2016 में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच टी20 मैच हुआ था। श्रीलंका ने सभी को हैरान करते हुए भारत को 5 विकेट से हरा दिया था। 2020 में भारत और श्रीलंका के बीच टी20 मैच फिर से इसी मैदान पर हुआ था। इस मैच में टीम इंडिया ने 78 रन से जीत हासिल की थी, लेकिन साल 2023 में श्रीलंका की टीम ने भारत को 16 रन से हरा दिया।
Rajkot ✈️ Pune#TeamIndia have arrived for the 4th #INDvENG T20I 😎@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/gnFfioFWQW
— BCCI (@BCCI) January 29, 2025
---विज्ञापन---
पुणे के मैदान टीम इंडिया के लिए खास नहीं रहा है। यहां पर हार और जीत का प्रतिशत फिफ्टी-फिफ्टी रहा है। हालांकि भारत ने इसी मैदान पर इंग्लैंड को टी20 मैच में हराया है, ये टीम इंडिया के लिए राहत की बात हो सकती है। लेकिन राजकोट में मिली जीत के बाद इंग्लैंड की टीम अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी। ऐसे में टीम इंडिया के लिए चौथे मैच में जीत हासिल करना आसान नहीं होगा।
भारत की टीम- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा।
इंग्लैंड की टीम-फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, ब्रायडन कारसे, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, रेहान अहमद।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।