News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs ENG: पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद कमेंट्री पैनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 स्टार खिलाड़ियों ने इरफान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद ही स्टार ने इस पर फैसला किया था। अब दोबारा इरफान पठान की कमेंट्री पैनल में एंट्री हुई है। वो भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की सीरीज में दोबारा कमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। हालांकि उसके बाद भी इस सीरीज में कुछ अलग ही देखने को मिलेगा।
अपने कमेंट्री करियर की शुरुआत से ही इरफान पठान स्टार स्पोर्ट्स के साथ ही नजर आते थे। हालांकि इस रिश्ते के खत्म होने के बाद अब सोनी की एंट्री हुई है। भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की सीरीज में इरफान पठान सोनी के लिए हिंदी कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। जहां पर इरफान के साथ विवेक राजदान, अजय जडेजा, आशीष नेहरा, सबा करीम, आरपी सिंह, गौरव कपूर और अर्जुन पंडित का नाम शामिल है। इस फैसले का साथ ही ये साफ हो गया कि इरफान और स्टार के साथ सब कुछ ठीक नहीं था। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा।
Irfan Pathan returns to the commentary box for the epic #ENGvsIND Test showdown! 🎙🔥
From swinging deliveries to swinging mics — the all-rounder is back in action, this time behind the scenes. 🏏🇮🇳#IrfanPathan #TestCricket #ShubmanGill #IndiaCricket #CricketMoodOfficial @ICC… pic.twitter.com/B9dkwDdSB7— cricketmoodofficial (@cricketmoodcom) June 19, 2025
हिंदी कमेंट्री पैनल के साथ ही साथ इंग्लिश के पैनल में शामिल दिग्गजों का नाम भी सामने आ गया है। इंग्लिश कमेंट्री पैनल में सुनील गावस्कर, हर्षा भोगले, माइकल वॉन, माइकल अर्थटन, नासिर हुसैन और चेतेश्वर पुजारा का नाम शामिल है। जहां पर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी और मशहूर स्पोर्ट प्रेजेंटर संजना गणेशन होस्ट की भूमिका में नजर आने वाली हैं। हालांकि फैंस जिओहॉटस्टार पर भी इस सीरीज का मजा उठा सकते हैं। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भी सभी टेस्ट मैचों का प्रसारण होने वाला है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट से पहले मोहम्मद कैफ ने दी टीम इंडिया को ‘चेतावनी’, कहा नहीं करें ये गलती
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।