IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। लंबे समय के बाद तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पहली प्लेइंग 11 में खेलने के दावेदार नजर आ रहे हैं। कृष्णा ने हाल में ही आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करके पर्पल कैप जीता है। ऐसे में उन्होंने हेडिंग्ले टेस्ट मैच से पहले अपना मास्टर प्लान बता रहे हैं। प्रसिद्ध ने अपनी गेंदबाजी में भी बड़ा बदलाव किया है।
प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया बेंच पर बैठकर क्या सीखा?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में प्रसिद्ध कृष्णा पहले 4 मैच बेंच पर ही बैठे थे। उस समय को लेकर उन्होंने कहा, ‘आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि जब आपका मौका आए तो आप ध्यान केंद्रित रखें। लेकिन आप वास्तव में लंबे समय तक ध्यान केंद्रित नहीं रख सकते हैं, खासकर जब आप बाहर बैठे हों, इसलिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप थोड़ा मजा करें।’
अपने मास्टर प्लान को लेकर कृष्णा ने इंट्रा स्क्वाड मैच से पहले बीसीसीआई टीवी से कहा, ‘जब आप जानते हैं कि आप स्थिति को भांप सकते हैं, तो आप यह सुनिश्चित करते हैं कि आप विशेष परिस्थितियों में अपनी टीम का समर्थन करें, यह सुनिश्चित करें कि आप तैयार रहें, क्योंकि खेल में कुछ भी हो सकता है, यही अपने आप में क्रिकेट की खूबसूरती है। मुझे लगता है कि हम सभी इस बात को जानने में अनुभवी हैं कि कब स्विच ऑन और कब स्विच ऑफ करना है।’
सीरीज की तैयारियों पर बोले कृष्णा
हेडिंग्ले टेस्ट की तैयारियों को लेकर बोलते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा, ‘हम सभी के लिए इस खेल में समय बिताना बहुत महत्वपूर्ण है… क्योंकि उनमें से कुछ ‘ए’ गेम से आ रहे हैं। मैदान पर कुछ समय बिताना बहुत महत्वपूर्ण है। आज भी यही हुआ है। यह एक अच्छी, बढ़िया और सख्त पिच लग रही है। गेंदबाज़ पूरे खेल में बने रहे, उन्होंने कुछ बहुत अच्छी गेंदबाजी की। बल्लेबाजों ने भी कुछ कैरेक्टर दिखाया। जब आप एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर रहे होते हैं तो यह हमेशा अच्छा होता है।’
ड्रेसिंग रुम के माहौल को लेकर कृष्णा ने कहा, ‘हम सभी उत्साहित हैं और जो हो रहा है उसका आनंद ले रहे हैं… हम सभी काफी समय बाद एक साथ मिल रहे हैं, इसलिए बहुत सारी यादें हैं, बहुत सारा क्रिकेट है जो प्रत्येक ने अलग-अलग टीमों के साथ खेला है, यहां आकर हमने पहले भी काफी समय बिताया है… बस कोशिश करें और सुनिश्चित करें कि आप माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखें।’
ये भी पढ़ें: WTC Final 2025: फाइनल में शतक जड़कर एडेन मार्करम ने रचा इतिहास, जानें क्या हैं उनके नाम का मतलब?
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines