IND vs ENG: टेस्ट के दूसरे दिन बारिश बिगाड़ेगी खेल? पल-पल करवट लेगा मौसम! गेंदबाजों की होगी मौज

IND vs ENG Weather Forecast: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश विलेन साबित हो सकती है।

IND vs ENG

IND vs ENG

IND vs ENG Day 2 Weather: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से टीम इंडिया के बल्लेबाजों के नाम रहा। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। वहीं, ऋषभ पंत ने भी अपनी आतिशी बैटिंग से खूब रंग जमाया। हालांकि, टेस्ट के दूसरे दिन बारिश खेल का मजा किरकिरा कर सकती है। हेडिंग्ले में पल-पल मौसम करवट ले सकता है, जिसका असर खेल पर भी पड़ सकता है। माना जा रहा कि पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, जिसका सबसे ज्यादा फायदा तेज गेंदबाजों को मिल सकता है।

विज्ञापन

दूसरे दिन बारिश बनेगी विलेन?

हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन बारिश होने की काफी संभावना जताई जा रही है। पूरे दिन काले बादल मैदान के ऊपर छाए रहेंगे। सुबह और दोपहर के समय पर बारिश होने के चांस सबसे ज्यादा हैं। हालांकि, बारिश की वजह से खेल शुरू होने में कोई रुकावट शायद नहीं आएगी। मगर बल्लेबाजों के लिए चिंता की बात यह है कि ओवरकास्ट कंडिशंस की वजह से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी। इस सिचुएशन में बैटिंग करना काफी मुश्किल होगा। एक्यूवेदर के अनुसार, दिन के आखिरी सेशन में बारिश होने के तकरीबन 88 प्रतिशत चांस हैं।

विज्ञापन

पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने जमाया रंग

लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का जलवा रहा। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए मिलकर 91 रन जोड़े। राहुल ने 42 रन जड़े, तो यशस्वी ने 101 रन की धांसू पारी खेली। नंबर तीन पर उतरे साई सुदर्शन बुरी तरह से फ्लॉप रहे और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद शुभमन गिल और यशस्वी ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 129 रन जोड़े। गिल-यशस्वी की उम्दा बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया ने दूसरे सेशन में कोई भी विकेट नहीं गंवाया। यशस्वी के पवेलियन लौटने के बाद गिल और ऋषभ पंत ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 138 रन जोड़ चुके हैं। गिल 127 और पंत 65 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ