---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs ENG: टीम इंडिया को मिला मोहम्मद शमी का रिप्लेसमेंट? अकेले दम पर पलट सकता है मुकाबला

IND vs ENG: टीम इंडिया अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की इंजरी के कारण अब तक टेस्ट क्रिकेट में मुश्किल में नजर आ रही थी। अब ये समस्या जल्द ही खत्म हो सकती है। इंडिया ए में खेल रहे युवा तेज गेंदबाज ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है।

---विज्ञापन---

IND vs ENG: भारतीय टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है। जिसके कारण ही युवा खिलाड़ियों को इंडिया ए की टीम में मौका मिल रहा है। टीम इंडिया अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की इंजरी के कारण अब तक टेस्ट क्रिकेट में मुश्किल में नजर आ रही थी। अब ये समस्या जल्द ही खत्म हो सकती है। इंडिया ए में खेल रहे युवा तेज गेंदबाज ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। इस खिलाड़ी में अकेले दम पर मैच बदलने की क्षमता है।

भारत को मिला मोहम्मद शमी का रिप्लेसमेंट 

स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंजरी के कारण लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नहीं नजर आ रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार टेस्ट फॉर्मेट जून 2023 में खेला था। इंजरी के कारण ही शमी इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। अब ऐसे में मैनेजमेंट को उनके रिप्लेसमेंट की तलाश करनी है। इंडिया ए की टीम में मैनेजमेंट ने अंशुल कंबोज को मौका दिया गया है। जिसका फायदा उठाकर कंबोज ने सभी का दिल जीत लिया। दोनों ही अनौपचारिक टेस्ट मैच में पहला विकेट कंबोज ने ही झटका है। इंग्लैंड लायंस के बल्लेबाज अंशुल कंबोज का सामना करने में परेशानी महसूस कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

अंशुल कंबोज ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी किया था कमाल

आईपीएल 2025 में अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे। जहां पर उन्होंने 8 मैच में 21.50 की औसत से 8 विकेट निकाले थे। इस दौरान कंबोज का स्ट्राइक रेट 8 का ही रहा है। इसके अलावा कंबोज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 23 मैच खेले हैं। जहां पर उन्होंने 23.28 की औसत से 75 विकेट निकाले हैं। मौका पड़ने पर कंबोज अंत में रन भी बना सकते हैं। जिसके कारण ही उन्हें अब अगला मोहम्मद शमी भी कहा जा रहा है। शमी की तरह ही अंशुल कंबोज अपनी स्विंग और सीम के लिए पहचान बना रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘मुझे थप्पड़ मारना चाहिए था…’, श्रेयस अय्यर के गाली देने पर शशांक सिंह ने दिया बड़ा बयान

First published on: Jun 08, 2025 03:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola