Harshit Rana Concussion Controversy: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए चौथे टी-20 मैच के दौरान चोटिल शिवम दुबे की जगह भारत के हर्षित राणा को खिलाने के फैसले पर जमकर बवाल हुआ। मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शिवम दुबे को बैटिंग के दौरान हेलमेट पर गेंद लगी थी, जिसके बाद उनकी जगह हर्षित को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मौका दिया गया। भारत के इस फैसले पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक भड़क गए हैं।
कुक ने दावा किया कि भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी-20 मैच के दौरान हर्षित राणा को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में उतारा जाना ‘बेतुका’ था। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा कि भारत के पास वॉशिंगटन सुंदर को लाने का ऑप्शन था और हर्षित को मैच नहीं खेलना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘आपको क्रिकेट से प्यार करना होगा क्योंकि इससे बहुत सी कहानियां सामने आती हैं। हाफ टाइम में आपने कभी नहीं सोचा होगा कि कहानी एक कन्कशन सब्स्टीट्यूट की होगी। हर्षित ने मैच पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला।’
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: जानें क्या होता है कन्कशन रूल, जिसकी वजह से चौथे टी20 मैच में हो गया बवाल
हर्षित को फील्डिंग के लिए भेजना गलत फैसला था- कुक
टीएनटी स्पोर्ट्स से बात करते हुए कुक ने कहा कि वह इस फैसले से हैरान हैं कि एक बड़े हिटर बल्लेबाजी ऑलराउंडर की जगह किसी ऐसे खिलाड़ी को लिया जा रहा है जो सीम गेंदबाजी करता है। कुक ने हालांकि स्वीकार किया कि हर्षित को फील्डिंग के लिए भेजना गलत फैसला था, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के प्रदर्शन की आलोचना की और दावा किया कि मेहमान टीम को मैच जीतना चाहिए था।
उन्होंने कहा, ‘इससे कप्तान को एक और शानदार ऑप्शन मिल गया। उनके पास एक और स्पिनर अभिषेक शर्मा भी था, जिसने इस मैच में गेंदबाजी नहीं की। हर्षित राणा ने निश्चित रूप से भारतीय टीम की मदद की है।’
मैच में हर्षित ने झटके तीन विकेट
बता दें कि मैच में हर्षित चोटिल दुबे की जगह मैदान में उतरे थे, जिन्हें भारतीय पारी के आखिरी ओवर में हेलमेट पर गेंद लगी थी। हर्षित ने मैच में आते ही तुरंत प्रभाव डाला और इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का एक बेहतरीन कैच लपका। उन्होंने आगे गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए अपने कोटे के चार ओवरों में 33 रन देकर तीन विकेट झटके।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: Harshit Rana के Concussion विवाद पर कोच मोर्कल ने दिया बयान, बोले- आखिरी फैसला रेफरी…
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
16 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
36 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
59 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines