Harleen Deol Careless Run Out: भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच अभी एकदिवसीय श्रृंखला चल रही है। इसके पहले मुकाबले का समापन हो गया है और भारत को बड़ी जीत मिली है। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज हरलीन देओल का रन आउट चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने बेहद कमजोर तकनीक दिखाई और एक तरह से खुद ही अपने विकेट फेंक दिया। अब सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, क्योंकि इंटरनेशनल स्तर पर इतनली लापरवाही बर्दाश्त के बाहर है।
हरलीन देओल ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई कमजोर तकनीक
हरलीन देओल इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी थीं। इसी बीच 22वें ओवर में वो सिंगल लेने गईं लेकिन ऐलिस डैविडसन-रिचर्ड्स ने शानदार थ्रो लगाया और हरलीन रन आउट हो गईं। हरलीन ने काफी खराब तकनीक दिखाई और वो आसानी से क्रीज में पहुंच सकती थीं। उनका बल्ला हवा में था और उनका पैर भी क्रीज के बेहद करीब था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह से आउट होना साफ तौर पर शर्मनाक बात है। वो आसानी से बैट को जमीन पर घिसते हुए बिना किसी जोखिम के क्रीज के अंदर आ सकती थीं लेकिन उन्होंने गलती कर दी। उन्होंने 27 रन पर अपना विकेट फेंक दिया।
फैंस ने हरलीन देओल की जमकर लगाई क्लास
सोशल मीडिया पर हरलीन देओल की कड़ी आलोचना हो रही है। फैंस उनकी तकनीक पर सवाल खड़े कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इस तरह से लक्ष्य का पीछा करते हुए विकेट फेंक देना सही बात नहीं है। एक फैन ने X पर लिखा, ‘फील्ड पर ऐसा कुछ करना जुर्म है। आप इस तरह से डेंजर एंड पर भागते हुए इतने ढीले नहीं हो सकते हैं।’ इसके अलावा भी काफी सारे प्रशसंक हरलीन के इस तरह आउट होने से खुश नहीं हैं।
भारत ने पहले एकदिवसीय में हासिल की बड़ी जीत
इंग्लैंड और भारत की विमेंस टीम के बीच पहला वनडे शानदार रहा। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रन का लक्ष्य भारत को दिया। जवाब में भारतीय महिलाओं ने बढ़िया प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने अच्छी शुरुआत टीम को दी। दीप्ति शर्मा की ओर से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली और जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार 48 रन बनाए। भारत ने 4 विकेट रहते टारगेट का पीछा कर लिया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विजय रथ पर सवार टीम इंडिया, वनडे में इंग्लैंड फिसड्डी, 3 साल से नहीं मिली है जीत
संबंधित खबरें
ध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
15 mins agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
23 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
2 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
3 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
4 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
6 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
13 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines