News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs ENG: इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 2 दिनों के बाद 20 जून को हेडिंग्ले में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाना चाहेंगी। जिसके लिए दोनों ही टीमें फिलहाल मैदान पर जमकर पसीना बहा रही हैं। इस बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 2 दिनों पहले ही हेडिंग्ले मैच में खेलने वाली प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है।
हेडिंग्ले टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 पर नजर डाले तो उसमें ऑलराउंडर जेमी ओवरटन का नाम नहीं नजर आ रहा है। वहीं आरसीबी के लिए खेलने वाले जेकेब बेथेल को भी प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल सकी है। गेंदबाजी में टीम की अगुवाई क्रिस वोक्स करने वाले हैं। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी शोएब बशीर के कंधों पर होगी। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जेमी स्मिथ खेलने वाले हैं। उन्हें विकेटकीपिंग के साथ ही साथ बल्ले से भी रनों की बारिश करनी होगी।
सलामी बल्लेबाज के तौर पर जैक क्रॉली और बेन डकेत की जोड़ी इस सीरीज में भी नजर आने वाली है। नंबर 3 पर ओली पोप तो वहीं दिग्गज जो रूट नंबर 4 पर खेलते हुए नजर आने वाले हैं। मध्यक्रम में हैरी ब्रुक और कप्तान बेन स्टोक्स पर ज्यादा जिम्मेदारी रहने वाली है। कप्तान बेन स्टोक्स को बल्ले के साथ ही साथ गेंद के साथ भी जिम्मेदारी निभानी होगी। गेंदबाजी में जोश टंग और ब्राइडन कार्से ने अभी तक खुद को बड़े स्टेज पर साबित नहीं किया है।
🚨 ENGLAND 11 FOR THE FIRST TEST vs INDIA 🚨
– Crawley, Duckett, Pope, Root, Brook, Stokes (C), Smith, Woakes, Carse, Tongue, Bashir. pic.twitter.com/fSdzz87WSP
---विज्ञापन---— Johns. (@CricCrazyJohns) June 18, 2025
जैक क्रॉली (केंट), बेन डकेट(नॉटिंघमशायर), ओली पोप (सरे), जो रूट (यॉर्कशायर), हैरी ब्रूक (यॉर्कशायर), बेन स्टोक्स (डरहम) कप्तान, जेमी स्मिथ (सरे) विकेटकीपर, क्रिस वोक्स (वार्विकशायर), ब्राइडन कार्से (डरहम), जोश टंग (नॉटिंघमशायर), शोएब बशीर (समरसेट)।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: उपकप्तान ऋषभ पंत ने बताया कौन करेगा विराट कोहली को रिप्लेस, सलामी बल्लेबाजों पर भी किया खुलासा
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।