IND vs ENG, 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कटक में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किये हैं। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव की जगह विराट कोहली और वरुण चक्रवर्ती को मौका मिला है। चोट की वजह से विराट कोहली पहले मैच में नहीं खेल पाए थे।
वहीं, दूसरी तरह इंग्लैंड की टीम ने भी तीन बदलाव किये हैं। टीम में मार्क वुड, जेमी ओवरटन और गस एटकिंसन को शामिल किया गया है। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम ने सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड और बल्लेबाजी कोच मार्कस ट्रेस्कोथिक दोनों को दूसरे वनडे के लिए सब-फील्डर के रूप में शामिल किया है।
जानें क्यों करना पड़ा इंग्लैंड को ऐसा
इंग्लैंड की टीम चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है। ऑलराउंडर जैकब बेथेल को पहले वनडे में हैमस्ट्रिंग की चोट लगी, जिसके कारण वह दूसरे वनडे से बाहर हो गए। इसके बाद इंग्लैंड को तीसरे वनडे के लिए टॉम बैंटन के रूप में एक कवर खिलाड़ी को शामिल करना पड़ा ।
विकेटकीपर जेमी स्मिथ भी चोट से उबर रहे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज को वनडे से पहले खेले गए पांच टी20 मैचों में से तीसरे मैच के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी। आर्चर और कार्से को इस मैच में आराम दिया गया है। इससे पहले पिछले साल इंग्लैंड के भारत टेस्ट दौरे के दौरान ओली रॉबिन्सन के बीमार होने के बाद धर्मशाला में सीरीज के पांचवें टेस्ट में कॉलिंगवुड और ट्रेस्कोथिक को सब-फील्डर के रूप में शामिल किया था।
टॉम बैंटन जुड़ेंगे टीम से
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इंग्लैंड ने अहमदाबाद में भारत के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के लिए चोटिल जैकब बेथेल के कवर के रूप में बल्लेबाज टॉम बैंटन को बुलाया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:-
भारतीय टीम की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल रशीद, मार्क वुड, साकिब महमूद।
संबंधित खबरें
सहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
5 mins agoLIVE: भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज, रांची में होगी भिडंत
53 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
58 mins agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
1 hr agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
1 hr ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
2 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
2 hrs ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
2 hrs agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines