हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: वनडे सीरीज में इंग्लैंड खत्म करना चाहेगी 40 साल का सूखा, क्या इस बार मिलेगी कामयाबी?

India vs England: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में इंग्लैंड लंबे समय से चले आ रहे सूखे को खत्म करना चाहेगा।

विज्ञापन
India vs England

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत छह फरवरी से हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। टी-20 सीरीज में बुरी तरह हारने के बाद इंग्लैंड की कोशिश भारत से बदला लेने की होगी। हालांकि उसके लिए यह आसान काम नहीं होने वाला है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित भारत के कई अनुभवी खिलाड़ियों की एंट्री हो रही है।

भारत इस सीरीज में जीत के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी जैसे बड़े इवेंट में बढ़े हुए मनोबल के साथ उतरेगा, वहीं इंग्लैंड की कोशिश लंबे समय से चले आ रहे वनडे सीरीज जीतने के सूखे को खत्म करने पर है। इंग्लिश टीम सबसे पहले 1981 में भारत में कोई वनडे सीरीज खेलने आई थी, जहां टीम को हार झेलनी पड़ी थी। तब टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से कब्जा जमाया था। इसके बाद इंग्लिश टीम फिर से 1984-85 में भारत में खेलने आई, लेकिन इस बार उसकी किस्मत चमक गई और उसे पांच मैचों की सीरीज में 4-1 से जीत मिली।


यह भी पढ़ें: रोहित के बाद कौन बनेगा टेस्ट टीम का कप्तान? गिल-पंत के साथ इस खिलाड़ी की दावेदारी ने चौंकाया

विज्ञापन

आखिरी बार 2022 में भिड़ीं दोनों टीमें

इसके बाद टीम ने कई बार वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा किया, लेकिन हर बार उसे निराशा ही हाथ लगी। भारत और इंग्लैंड के बीच साल 2022 में आखिरी वनडे सीरीज भारत में हुई थी। तब तीन मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था।

नागपुर में होगी वनडे सीरीज की शुरुआत

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की पहला मैच गुरुवार को नागपुर में खेला जाना है। इसके बाद बाकी बचे दो मैच नौ और 12 फरवरी को कटक और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। नागपुर में खेले गए मैचों पर नजर दौड़ाई जाए तो भारत ने इस स्टेडियम में अब तक छह मैच खेले हैं, जिसमें से उसे चार मैचों में जीत हासिल हुई है। पिच के बल्लेबाजी के लिए अच्छी रहने की उम्मीद है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘मुझे कप्तानी करना पसंद है’, Champions Trophy 2025 से पहले इस खिलाड़ी ने पेश किया अपना दावा

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola