India vs England Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला गया। इस मैच को इंग्लैंड ने 22 रनों से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की। वहीं इस मैच में इंग्लैंड को एक गलती भारी पड़ी, जिसका खामियाजा टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 पॉइंट्स टेबल में नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया है।
इंग्लैंड के WTC पॉइंट्स टेबल में कटे 2 अंक
लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से काफी शानदार गेंदबाजी देखने को मिली थी। जिसके चलते टीम इंडिया 170 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं इस मैच में इंग्लैंड टीम को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। जिसके चलते इंग्लैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में 2 अंक का नुकसान झेलना पड़ा है। अब इंग्लैंड की डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में दूसरे से तीसरे पायदान पर खिसक गई है, उसके 22 पॉइंट्स हो गए हैं। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है।
इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए थे 192 रन
दूसरी पारी में टीम इंडिया की गेंदबाजी भी काफी शानदार रही थी, जिसके चलते की टीम दूसरी पारी में 192 रनों पर ढेर हो गई थी। हालांकि इंग्लैंड की तरफ से उससे भी शानदार गेंदबाजी देखने को मिली थी। टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 193 रन बनाने थे, लेकिन दूसरी पारी में भारतीय टीम 170 रनों पर सिमट गई थी।
टीम इंडिया की तरफ से दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 61 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा केएल राहुल ने 39 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट तो ब्रायडन कार्स ने 2 और शोएब बशीर-क्रिस वोक्स ने 1-1 विकेट चटकाया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मोहम्मद सिराज को ICC ने सुनाई सजा, तो भड़क गया इंग्लिश दिग्गज, खड़े किए बड़े सवाल
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
16 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
26 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
37 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines