India vs England, T20 World Cup 2026 Semifinal: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार, 5 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार फाइनल खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड को हराना आसान नहीं होगा.
इंग्लैंड की टीम लगातार 5 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है और शानदार लय में नजर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. वहीं, इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर बड़ा बयान दिया है.
सेमीफाइनल से पहले हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी टीम की तैयारियों को लेकर खुलकर बात की. ब्रूक ने माना कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को उनके घर में चुनौती देना किसी भी क्रिकेटर के लिए एक बड़ा मौका होता है.
उन्होंने कहा, “हम में से अधिकांश के लिए भारत में भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलना एक सपने के सच होने जैसा है. हम आत्मविश्वास से भरे हैं। हमने अच्छा क्रिकेट खेला है. उम्मीद है कि कल हमारा खेल शानदार होगा और हम खुलकर खेलेंगे. यहां का माहौल और दबाव इसे और भी खास बनाता है.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: अभिषेक शर्मा नहीं खेलेंगे सेमीफाइनल? महामुकाबले से पहले कोच ने खोल दिए पत्ते!
‘हमने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है’
इंग्लैंड का सेमीफाइनल तक का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा है. ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड ने नेपाल, स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ शानदार जीत दर्ज किया था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, सुपर-8 में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. कप्तान ब्रुक ने मानना है कि, “हमने अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन लगता है कि बड़ी जीत बस कुछ ही दूर है.”
उन्होंने कहा कि टीम ने कई मुश्किल हालात से निकलकर जीत हासिल की है, जो किसी भी वर्ल्ड कप में बेहद अहम होती है. ब्रुक के मुताबिक, “हमने ऐसे मैच भी जीते हैं जिन्हें शायद हमें नहीं जीतना चाहिए था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं लगा कि हम पूरी तरह हार के मुहाने पर खड़े थे.” यह भावना कि टीम कभी मुकाबले से बाहर नहीं होती इंग्लैंड की सबसे बड़ी मानसिक ताकत है. हालांकि ब्रुक ने स्पष्ट किया, “नहीं, हम अपराजेय नहीं हैं, लेकिन दबाव में खेलते हुए टीम ने आत्मविश्वास और भरोसा हासिल किया है.
IND vs ENG: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
ये भी पढ़ें- ICC Rankings: अभिषेक शर्मा की ‘बादशाहत’ पर मंडराया खतरा, 2 शतक जड़ने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने हिलाई रैंकिंग
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
6 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
7 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
7 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
8 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
8 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
9 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
10 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines