England Playing 11: वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में जो रूट की लंबे समय बाद वापसी हुई है। रूट ने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच नंवबर 2023 में खेला था। इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। चौथे टी-20 इंटरनेशनल में एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर इतिहास रचने वाले साकिब महमूद को भी अंतिम ग्यारह में जगह दी गई है। सीरीज का पहला मैच नागपुर में 6 फरवरी को खेला जाना है। टी-20 सीरीज को भारतीय टीम ने 4-1 से अपने नाम किया था।
रूट की हुई वापसी
जो रूट की इंग्लैंड की वनडे टीम में लंबे समय बाद वापसी हुई है। रूट ने इंग्लैंड की ओर से आखिरी एकदिवसीय मुकाबला 11 नवंबर 2023 में खेला था। यानी वनडे वर्ल्ड कप के बाद से यह दिग्गज बैटर टीम से बाहर चल रहा था। हालांकि, टेस्ट में लगातार धांसू प्रदर्शन के चलते रूट को फिर से वनडे टीम में शामिल किया गया है। रूट तकरीबन डेढ़ साल बाद इंग्लैंड की तरफ से वनडे मुकाबला खेलते हुए दिखाई देंगे। पाकिस्तान के खिलाफ खेले अपने आखिरी एकदिवसीय मैच में रूट ने 72 गेंदों पर 60 रन की दमदार पारी खेली थी।
साकिब महमूद को भी मिली जगह
भारतीय टीम के खिलाफ चौथे टी-20 इंटरनेशनल मैच के पहले ही ओवर में भारतीय बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने वाले तेज गेंदबाज साकिब महमूद को भी प्लेइंग 11 में जगह दी गई है। साकिब ने पुणे में खेले गए मैच में कहर बरपाते हुए पहले ही ओवर में तीन विकेट चटकाते हुए इतिहास रच डाला है। साकिब यह कारनामा करने वाले इंग्लैंड की ओर से पहले गेंदबाज बने थे। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 35 रन खर्च करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए थे। साकिब के साथ-साथ जोफ्रा आर्चर भी भारतीय बल्लेबाजों की नागपुर में परीक्षा लेते हुए नजर आएंगे। वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी आदिल राशिद के कंधों पर होगी।
संबंधित खबरें
हारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
23 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
37 mins agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
1 hr agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 hr agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
1 hr ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
2 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
2 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
2 hrs agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
2 hrs agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines