IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में हुए तीसरे टेस्ट मैच का अंत दिल तोड़ देने वाला रहा। भारतीय टीम को मात्र 22 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के लिए यह जीत बेहद खास रही और कप्तान बेन स्टोक्स का प्रदर्शन मैच में तारीफ के लायक रहा। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला। स्टोक्स ने इसी के साथ दिग्गजों में अपना नाम शुमार करा लिया है।
बेन स्टोक्स ने किया बड़ा कारनामा
बेन स्टोक्स को अपने टेस्ट करियर का 11वां प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। लॉर्ड्स टेस्ट में यह कारनामा करना बड़ी बात थी। इसी के साथ उन्होंने जो रूट और दिग्गज इयन बॉथम की लिस्ट में खुद को शामिल करा लिया है। दरअसल, इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास में जो रूट सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 13 बार यह कारनामा किया है। दूसरे स्थान पर इयन बॉथम हैं, जो 12 मुकाबलों में मैन ऑफ द मैच रहे हैं। 11 प्लेयर ऑफ द मैच हासिल करने वाले बेन स्टोक्स अब तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
बेन स्टोक्स ने गेंद और बल्ले से किया शानदार प्रदर्शन
लॉर्ड्स टेस्ट में बेन स्टोक्स ने बल्ले और गेंद से अहम किरदार निभाया। उन्होंने पहली पारी में महत्वपूर्ण 44 रन बनाए, वहीं दूसरी पारी में स्टोक्स ने 33 रन जड़े। गेंद से भी कप्तान का प्रदर्शन तारीफ के लायक रहा। उन्होंने भारत की पहली पारी में 2 विकेट और दूसरी पारी में 3 विकेट अपने नाम किए। उनका यह ऑल राउंड प्रदर्शन टीम के लिए फायदेमंद रहा। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
जीत के साथ इंग्लैंड के पास 2-1 की बढ़त
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला इस समय चल रही है। पहले मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की, वहीं एजबेस्टन में हुए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा। लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देकने को मिली। अंत में चीजें किसी भी ओर जा सकती थी लेकिन इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा। अब इंग्लैंड 2-1 से आगे है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया की हार पर सचिन तेंदुलकर का आया रिएक्शन, जडेजा-सिराज को लेकर कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
11 mins agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
11 mins agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
31 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
43 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
53 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines