IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत 3 दिनों में ही होनी है। इससे पहले सभी भारतीय खिलाड़ी हेडिंग्ले टेस्ट मैच की जमकर तैयारी कर रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के साथ किंग विराट कोहली की सीक्रेट मुलाकात हुई है। जहां पर रन मशीन के नाम से भी मशहूर कोहली ने कप्तान और उपकप्तान सहित कुछ भारतीय खिलाड़ियों को अपने लंदन वाले घर भी बुलाया था।
विराट कोहली से भारतीय खिलाड़ी की मुलाकात
रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले विराट कोहली ने अपने लंदन वाले घर में कुछ भारतीय खिलाड़ियों को बुलाया। जिसमें कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ ही साथ कुछ और भी भारतीय खिलाड़ी मौजूद थे। बतौर बल्लेबाज कोहली ने इंग्लैंड में फेलियर और सफलता दोनों ही देखें हैं, ऐसे में वो भारतीय खिलाड़ियों को बेहतर होने के टिप्स दे सकते हैं। बतौर कप्तान कोहली का इंग्लैंड में रिकॉर्ड भी ठीक-ठाक रहा है। ऐसे में गिल और पंत इस मुलाकात के समय कोहली से बहुत कुछ सीखे होंगे।
18 सालों का सूखा खत्म करना चाहेगी टीम इंडिया
इंग्लैंड को उनकी ही सरजमीं पर टीम इंडिया ने आखिरी बार 2007 में टेस्ट सीरीज हराई थी। उस समय राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के कप्तान थे। अब बतौर कप्तान शुभमन गिल इस 18 साल के सूखे को खत्म करना चाहेंगे। जो काम बतौर कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी नहीं कर सके, उसे गिल करके खुद को बेहतर स्थिति में लाना चाहेंगे। फिलहाल बतौर बल्लेबाज और कप्तान दोनों ही तरह से गिल पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सीरीज जीतकर गिल अपने आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे।
ये भी पढ़ें: MLC 2025: सुपर किंग्स के सामने सिएटल ऑर्कास का सरेंडर, धोनी के फेवरेट का चला जादू
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines