IND vs ENG: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपना दबदबा कायम कर लिया है। टीम इंडिया के बल्लेबाजों के बाद अब तेज गेंदबाज भी आग उगल रहे हैं। भले ही इस मैच में मैनेजमेंट ने जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को आराम दिया हो लेकिन अभी तक टीम को उनकी कमी नहीं खली है। एजबेस्टन में आकाशदीप और मोहम्मद सिराज की जोड़ी इंग्लैंड के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए इंग्लिश टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। इसी के साथ इंग्लैंड के बल्लेबाजों के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। इससे पहले साल 2010 में ऐसा हुआ था और अब टीम इंडिया ने ये कमाल कर दिखाया है।
टॉप 6 में से 3 बल्लेबाज डक पर आउट
बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के के टॉप 6 अपना खाता भी नहीं खोल पाए। साल 2010 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। आखिरी बार पाकिस्तान के सामने इंग्लैंड के टॉप 6 बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे। जैक क्रॉली, ओली पोप और कप्तान बेन स्टोक्स एक रन भी नहीं बना पाए। जैक क्रॉली और ओली पोप को आकाशदीप ने लगातार गेंदों पर चलता किया। इसके बाद तीसरे दिन सिराज ने धारदार गेंदबाजी करते हुए स्टोक्स को डक पर ही आउट कर दिया।
नहीं खल रही बुमराह की कमी
टीम इंडिया ने जसप्रीत बुमराह को इस मैच में वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए आराम दिया तो हर किसी ने इसका विरोध किया। लेकिन बाकी गेंदबाजों ने टीम को उनकी ज्यादा कमी नहीं खलने दी। पहली पारी की शुरुआत से ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने रंग जमाना शुरू कर दिया और इंग्लैंड के बल्लेबाज बैकफुट पर नजर आए।
क्या टीम इंडिया तोड़ पाएगी एजबेस्टन का तिलिस्म?
टीम इंडिया आज तक एजबेस्टन के मैदान पर कोई भी टेस्ट मुकाबला नहीं जीत पाई है। इस मैदान पर इंग्लैंड का दबदबा देखने को मिला है। जि तरह से भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में प्रदर्शन किया है टीम इंडिया जीत हासिल कर सकती है। अगर टीम इस मैच में जीत जाती है तो सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी हो जाएगी. इसके बाद लॉर्ड्स के मैदान पर होने वाले मैच अहम साबित होगा।
ये भी पढ़िए- ऐतिहासिक पारी के बावजूद शुभमन गिल को सुननी पड़ी डांट! पिता को रह गया इस चीज का मलाल
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines