IND vs ENG: पुणे में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या गेंदबाजों की बोलेगी तूती, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला पुणे में खेला जाएगा। तीसरे टी-20 में अंग्रेजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 26 रन से जीत दर्ज की थी।

MCA Stadium

MCA Stadium

IND vs ENG Pitch Report: कोलकाता और चेन्नई में मिली हार के बाद अंग्रेजों ने राजकोट में जोरदार पलटवार किया। तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 26 रन से हराया। इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने खुद को सीरीज में जीवित भी रखा है। हालांकि, सूर्या एंड कंपनी का सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेने का सपना राजकोट में साकार नहीं हो सका। भारतीय टीम पुणे में खेले जाने वाले चौथे टी-20 में अब दमदार वापसी करना चाहेगी। वहीं, बटलर की सेना की कोशिश सीरीज को 2-2 से बराबर करने की होगी।

विज्ञापन

कैसी खेलती है पुणे की पिच?

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। पुणे में जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है और रनों पर लगाम लगाना काफी मुश्किल होता है। हालांकि, पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी थोड़ी बहुत मदद मिलती है, लेकिन शाम का मैच होने की वजह से ओस स्पिनर्स का खेल बिगाड़ सकती है।

विज्ञापन

अब तक इस सीरीज में स्पिनर्स का रोल काफी अहम रहा है। टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए हैं, तो तीसरे टी-20 में आदिल राशिद ने इंग्लैंड की तरफ से मैच विनिंग स्पेल फेंका था।

विज्ञापन

क्या कहते हैं आंकड़े?

पुणे के इस मैदान ने अब तक कुल 4 टी-20 इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 2 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि इतने ही मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। पहली इनिंग में इस ग्राउंड पर एवरेज स्कोर 166 का रहा है। वहीं, दूसरी पारी में औसतन स्कोर 144 का है। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ ही खेलते हुए 206 रन ठोक डाले थे, जो इस ग्राउंड का हाईएस्ट टोटल भी है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 158 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया था। मैदान के आंकड़ों को देखते हुए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ