India vs England 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच राजकोट में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया को 26 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में टीम इंडिया की ये पहली हार है। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फैंस को फिर से निराश किया। इसके अलावा पिछले मैच के हीरो रहे तिलक वर्मा भी इस मैच में ज्यादा खास कमाल नहीं कर पाए। वहीं इस मैच में टीम इंडिया से दो बड़ी गलती हुई, जो कहीं न कहीं हार का कारण बनी। जिसपर अब सवाल भी उठ रहे हैं।
ये 2 गलती भारत पर पड़ी भारी
कप्तान सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो इस सीरीज में जारी है। तीसरे मैच में फैंस और टीम को उनसे उम्मीद थी लेकिन उन्होंने एकबार फिर से निराश किया। हालांकि, इस मैच में सूर्यकुमार बल्लेबाजी करने के लिए तिलक वर्मा से पहले आए थे। जो फैंस को थोड़ा समझ नहीं आया, क्योंकि दूसरे मैच में तिलक वर्मा को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था और उन्होंने कमाल की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। वहीं सीरीज के पहले मैच में भी सूर्या ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी की थी लेकिन वे अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, 5 विकेट भी नहीं आए काम
तीसरे टी20 मैच में ध्रुव जुरेल को नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। ये फैसला टीम इंडिया का सबसे गलत फैसला साबित होता हुआ दिखाई दिया। ध्रुव जुरेल एक शानदार बल्लेबाज और ज्यादातर उनको नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जाता है। लेकिन तीसरे टी20 मैच में ध्रुव जुरेल से पहले वाशिंगटन सुंदर और अक्ष्र पटेल को बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। इस दौरान जुरेल महज 2 रन ही बना पाए थे। वहीं अक्षर पटेल ने 15 और वाशिंगटन सुंदर ने 6 रन बनाए थे।
इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी
तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। गेंदबाजी करते हुए जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर ने 2 और आदिर रशीद ने 4 ओवर में महज 15 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मैच इंग्लैंड जीता, तब भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बना भारतीय खिलाड़ी, जानें वजह
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
15 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines