IND vs ENG 3rd ODI Pitch Report: टीम इंडिया सीरीज में अपनी मुट्टी में कर चुकी है। नागपुर के बाद कटक में भी रोहित की पलटन के आगे इंग्लिश टीम चारों खाने चित हो गई। शुभमन गिल के बाद कप्तान रोहित भी फॉर्म में लौट चुके हैं। हिटमैन ने दूसरे वनडे में बल्ले से जमकर धमाल मचाते हुए जोरदार शतक ठोका था।
वहीं, मोहम्मद शमी को छोड़कर इंडियन बॉलर्स भी इस सीरीज में अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। सीरीज का तीसरा और आखिरी एकदिवसीय मुकाबला अब अहमदाबाद में खेला जाना है, जहां भारतीय टीम विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। दूसरी ओर, बटलर की सेना दौरे का अंत जीत के साथ करना चाहेगी।
कैसी खेलती है अहमदाबाद की पिच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। पहले इस ग्राउंड से स्पिनर्स को काफी मदद मिलती थी, लेकिन समय के साथ अब यहां की पिच बैटर्स के लिए स्वर्ग बन गई है। टी-20 और वनडे दोनों में ही हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।
पिच से अच्छा बाउंस मिलता है, जिसकी वजह से बल्लेबाजों के लिए शॉट्स लगाना काफी आसान रहता है। यानी कटक की तरह ही आप अहमदाबाद में भी रनों का अंबार लगते हुए देख सकते हैं।
क्या कहते हैं आंकड़े?
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम ने अब तक कुल 36 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 19 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि 17 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी टॉस यहां तक कुछ खास रोल प्ले नहीं करता है। पहली पारी का एवरेज स्कोर 237 रन का रहा है। वहीं, दूसरी इनिंग में औसतन स्कोर 208 का है। इसी मैदान पर साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 365 रन ठोक डाले थे, जो इस ग्राउंड का सर्वाधिक स्कोर भी है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां पर 325 रन के लक्ष्य को 47.4 ओवर में चेज कर लिया था।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
57 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines