IND vs ENG, 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला का चौथा मैच काफी खास रहने वाला है। यह मैनचेस्टर के फेमस ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड से देखने को मिलेगा। 11 साल पहले इसी मैदान पर दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी, जिसमें इंग्लैंड 54 रन और एक पारी से जीता था। इन 11 साल में भारत और इंग्लैंड टीम बदल गई है लेकिन चुनिंदा खिलाड़ी अभी भी खेल रहे हैं। आइए जानते हैं उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो 11 साल बाद ओल्ड ट्रैफर्ड में दोबारा खेलते हुए नजर आएंगे।
1. जो रूट
जो रूट मौजूदा समय में इंग्लैंड के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं। वो सालों से इंग्लिश टीम का हिस्सा हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। रूट ने दिसंबर 2012 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। 2014 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर रूट ने कमाल किया था।
ओल्ड ट्रैफर्ड में हुए मैच में रूट ने पहली पारी में 77 रन की शानदार पारी खेली थी। रूट के इस प्रदर्शन का फायदा इंग्लैंड को हुआ। रूट इस मैच में दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे, क्योंकि इंग्लैंड ने एक पारी से मैच जीत लिया था। अब रूट दोबारा ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत के खिलाफ अपना यह धमाकेदार प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे।
2. रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा भारत के लिए काफी सालों से खेल रहे हैं और वो टीम का अहम हिस्सा हैं। जडेजा 11 साल पहले ओल्ड ट्रैफर्ड में हुए मैच का भी हिस्सा बने थे। वो मुकाबले में बल्ले से उतना योगदान नहीं दे पाए लेकिन उन्होंने 13.3 ओवरों में मात्र 2.66 की औसत से एक विकेट झटका था।
समय के साथ जडेजा की बल्लेबाजी में सुधार देखने को मिला है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में जडेजा ने प्रभावित किया है। लॉर्ड्स में हुए तीसरे टेस्ट में जडेजा ने पहली पारी में 72 और दूसरी में नाबाद 61 रन बनाए थे। इससे पता चलता है कि उनकी बल्लेबाजी में पिछले एक दशक में बहुत सुधार हुआ है।
3. क्रिस वोक्स
क्रिस वोक्स इंग्लैंड के लिए बहुत साल से खेल रहे हैं। क्रिस 2014 में ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत के खिलाफ हुए मैच का हिस्सा थे। इसमें क्रिस ने पहली पारी में नाबाद 26 रन बनाए थे, वहीं उन्होंने दूसरी पारी में गेंद से सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का अहम विकेट भी अपने नाम किया था।
क्रिस वोक्स अब 11 साल बाद ओल्ड ट्रैफर्ड में जलवा बिखेरने की पूरी कोशिश करते हुए नजर आएंगे। पिछले 3 मैचों में उन्होंने 7 विकेट अपने नाम किए हैं। साफ तौर पर वो अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन ओल्ड ट्रैफर्ड में उनके पास किस्मत बदलने का मौका है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शुभमन गिल की कप्तानी पर ग्रेग चैपल की बड़ी टिप्पणी, इंग्लैंड में जीत का बता दिया फॉर्मूला!
संबंधित खबरें
शिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
14 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
57 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines