IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मैच से पहले बर्मिंघम में सुरक्षा अलर्ट के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को होटल के अंदर ही रहने की सलाह दी गई थी, जिसके बाद फैंस की भी टेंशन थोड़ी बढ़ गई थी। दरअसल बर्मिंघम के सेंटेनरी सक्वायर में एक संदिग्ध पैकेट मिलने से हड़कंप मच गया था। संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और उन्होंने टीम इंडिया होटल के अंदर ही रहने की सलाह दी। पुलिस ने संदिग्ध पैकेट के पास एक सुरक्षा घेरा बना दिया था।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
बर्मिंघम सिटी सेंटर पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा “हम सेंटेनरी स्क्वायर में एक संदिग्ध पैकेट की जांच कर रहे हैं। जिसको लेकर पैकेट के पास सुरक्षा घेरा भी बना दिया गया है। इसकी जानकारी पुलिस को दोपहर 3 बजे से पहले मिली थी। जिसके बाद आस-पास की कई इमारतो को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया। अनुरोध है कि उस इलाके में जाने से बचें।”
एजबेस्टन में होगी दूसरे टेस्ट की शुरुआत
टीम इंडिया इंग्लैंड के इस दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। जिसका पहला मैच लीड्स में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है। अब टीम इंडिया शुभमन गिल की अगुवाई में एजबेस्टन टेस्ट को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी।
दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से 6 जुलाई तक एजबेस्टन में खेला जाएगा। बता दें, इस मैदान पर भारतीय टीम को आज तक जीत नहीं मिल पाई है, ऐसे में कप्तान गिल के कंधों पर 58 साल से चले आ रहे जीत के सूखे को खत्म करने की जिम्मेदारी होगी। दूसरी तरफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- एशिया कप में इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
6 hrs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
6 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
7 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
8 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
9 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
9 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
10 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines