IND vs ENG Live Streaming: कोलकाता में टीम इंडिया की पिक्चर सुपरहिट रही। पहले टी-20 में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 7 विकेट से धूल चटाई। भारतीय स्पिन तिकड़ी के आगे इंग्लिश बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए। वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के बैटर्स के लिए अबूझ पहेली साबित हुए और उन्होंने तीन विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं, बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने जमकर धमाल मचाते हुए 34 गेंदों पर 79 रन की धांसू पारी खेली। सीरीज का दूसरा मुकाबला अब चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जाना है, जहां भारतीय स्पिनर्स अंग्रेजों की एक बार फिर अग्निपरीक्षा लेते हुए दिखाई दे सकते हैं।
कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं, टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा।
कहां देख सकेंगे भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच का लाइव टेलिकास्ट?
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।
कहां देख सकेंगे भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे।
पहले मैच में सुपरहिट रही पिक्चर
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में कमाल का रहा था। टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय बॉलर्स ने इंग्लैंड की पूरी टीम को सिर्फ 132 रन पर ढेर कर दिया था। वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए थे, जबकि अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए थे। 133 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने हंसते-खेलते हुए सिर्फ 12.5 ओवर में हासिल कर लिया था। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 34 गेंदों पर 79 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
40 mins agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
45 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
2 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines