IND vs ENG 2nd T20I Weather Report: भारत और इंग्लैंड के टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहुंच चुकी हैं, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। पहले मैच में भारत ने जोस बटलर की अगुवाई में इंग्लिश टीम को सात विकेट से बुरी तरह रौंदते हुए सीरीज का शानदार आगाज किया था। टीम की इस जीत की वजह मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे थे, जिन्होंने शानदार खेल दिखाया। आइए दूसरे मैच के शुरू होने से पहले चेन्नई के मौसम का हाल जान लेते हैं।
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले दूसरे मैच के दौरान मौसम सुहाना रहेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की उम्मीद बिल्कुल नहीं है। दिन में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि फैंस बिना किसी रुकावट के इस मैच का मजा ले पाएंगे।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं हार्दिक पांड्या, बनाने होंगे केवल 5 रन
फिर से देखने को मिलेगा स्पिनरों का दबदबा
पहले मैच की तरह ही इस मैच में स्पिनरों का दबदबा रहने की उम्मीद है। ऐसा होने की वजह से सब की निगाहें एक बार फिर से मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर होंगी जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत की जीत की वजह रहे थे। उन्होंने कोलकाता में खेले गए पहले मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लिए थे, जहां उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
बटलर ने अकेले किया संघर्ष
उनके अलावा उप-कप्तान अक्षर पटेल ने भी गेंद से अहम योगदान दिया। उन्होंने इंग्लैंड के लोअर ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया और जेमी ओवरटन और गस एटकिंसन के विकेट चटकाए। हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों ने दो-दो विकेट लिए और मेहमान टीम को 132 रन पर रोक दिया। इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर ने अकेले संघर्ष किया और 44 गेंदों पर 68 रन की तूफानी पारी खेली।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 में कौन होगा टीम इंडिया का एक्स फैक्टर? जहीर खान ने दिया जवाब
भारत को इंग्लैंड से मिले 133 रनों के टारगेट को हासिल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, जहां टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस युवा खिलाड़ी ने 79 रन बनाए और टीम को 12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल करने में मदद की। उनके अलावा संजू सैमसन ने 20 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines