IND vs ENG 2nd ODI Weather Report: नागपुर में टॉप क्लास शो के बाद टीम इंडिया अब कटक में रंग जमाने को बेकरार है। रोहत शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन पहले वनडे में कमाल का रहा था। गेंदबाज पूरी तरह से इंग्लिश बल्लेबाजों पर हावी दिखाई दिए थे, तो बैटर्स ने भी खूब धमाल मचाया था। शुभमन गिल फॉर्म में लौट चुके हैं और उन्होंने 87 रन की लाजवाब पारी खेली थी।
वहीं, श्रेयस अय्यर भी रंग में नजर आए थे। टीम के लिहाज से अच्छी खबर यह है कि विराट कोहली दूसरे वनडे के लिए फिट हो गए हैं। दूसरी ओर, बटलर एंड कंपनी सीरीज को 1-1 से बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए आपको बताते हैं कटक में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।
क्या बारिश बनेगी विलेन?
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है। फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच के दिन बारिश होने की संभावना लगभग ना के बराबर है। यानी 100 ओवर का रोमांचक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है।
हालांकि, मैदान पर बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना सिर्फ 7 प्रतिशत है। कटक में दिन के समय तापमान 31 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि शाम होते-होते पारा नीचे की तरफ लुढ़केगा और तापमान के 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
कैसी खेलती है कटक की पिच?
कटक में स्पिनर्स की फुल मौज रहती है। गेंद बल्ले पर थोड़ा फंसकर आती है, जिसके चलते इस मैदान पर रन बनाना आसान काम नहीं रहने वाला है। बल्लेबाजों के लिए एक-एक रन के लिए संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि, दूसरे वनडे में ओस काफी अहम रोल अदा कर सकती है। यही वजह है कि टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है। इस मैदान पर कुल 27 एकदिवसीय मैच खेले गए हैं, जिसमें 16 में जीत रनों का पीछा करने वाली टीम के हाथ लगी है। पहली पारी में बाराबती स्टेडियम में औसतन स्कोर 229 का रहा है। वहीं, दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 201 का है।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines