हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: कोहली की वापसी, अय्यर या यशस्वी कौन देगा कुर्बानी? 2nd ODI में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11!

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कटक में 9 फरवरी को खेला जाएगा। कप्तान रोहित के लिए प्लेइंग 11 चुनना बड़ा सिरदर्द होगा।

विज्ञापन
Virat Kohli

Team India Playing 11 2nd ODI: वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया ने जबरदस्त अंदाज में कमबैक किया है। नागपुर में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में रोहित की पलटन के आगे अंग्रेजों की एक नहीं चली। गेंदबाजी में डेब्यूटेंट हर्षित राणा कमाल की लय में दिखाई दिए, तो जड्डू ने भी इंग्लिश टीम के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

बल्लेबाजी की बारी आई, तो शुभमन गिल ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। वहीं, श्रेयस अय्यर ने अपनी आतिशी पारी से नागपुर की जनता का खूब मनोरंजन किया। दूसरा वनडे मुकाबला अब कटक में खेला जाना है। कप्तान रोहित के सामने सबसे बड़ा सिरदर्द प्लेइंग 11 को लेकर होगा। कोहली फिट होकर लौटते हैं, तो उनके लिए जगह कौन सा बल्लेबाज बनाएगा।

कोहली के लिए कौन बनाएगा जगह?

शुभमन गिल ने पहले वनडे मुकाबले के बाद पूरी उम्मीद जताई थी कि विराट कोहली दूसरे वनडे से पहले फिट हो जाएंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर कोहली फिट होकर टीम में लौटते हैं, तो वह प्लेइंग 11 में किसे रिप्लेस करेंगे। 59 रन की धांसू पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर का कहना था कि विराट की इंजरी की वजह से उन्हें अंतिम ग्यारह में मौका मिला था। मगर अय्यर ने नागपुर में बल्ले से रंग जमाकर टीम मैनेजमेंट का सिरदर्द बढ़ा दिया है। अय्यर को ड्रॉप किया तो कई तरह के सवाल खड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन

श्रेयस के अलावा अगर कोई बल्लेबाज विराट कोहली के लिए जगह बना सकता है, तो वह यशस्वी जायसवाल हैं। यशस्वी का बल्ला भी पहले वनडे में खामोश रहा था। रिपोर्ट्स भी ऐसी सामने आई हैं कि किंग कोहली के लौटने पर यशस्वी को बाहर बैठना पड़ेगा। यशस्वी 22 गेंदों का सामना करने के बाद 15 रन बनाकर चलते बने थे।

गेंदबाजी अटैक से होगी छेड़छाड़?

पहले वनडे में भारतीय बॉलर्स का प्रदर्शन कमाल का रहा था। हर्षित राणा भले ही महंगे साबित हुए थे, लेकिन उन्होंने तीन अहम विकेट चटकाए थे। वहीं, मोहम्मद शमी भी लय में दिखाई दिए थे। रविंद्र जडेजा ने अपने 9 ओवर के स्पेल में सिर्फ 26 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाए थे। हालांकि,इंजरी से लौटे कुलदीप यादव आउट ऑफ फॉर्म दिखाई दिए थे। 9.4 ओवर में कुलदीप ने 53 रन खर्च करते हुए सिर्फ एक विकेट झटका था। हालांकि, कप्तान रोहित विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे।

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola