IND vs ENG Pitch Report: फटाफट क्रिकेट के रोमांच के बाद अब बारी है वनडे सीरीज की। 6 फरवरी से तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में टीम इंडिया इंग्लैंड से भिड़ती हुई नजर आएगी। टी-20 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा। बल्लेबाजों ने खूब धमाल मचाया, तो स्पिन गेंदबाजों ने भी खूब महफिल लूटी। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इसी फॉर्म को अब वनडे सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, बटलर एंड कंपनी की निगाहें टी-20 की हार का हिसाब चुकता करने पर होंगी।
कैसी खेलेगी नागपुर की पिच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर भी इंग्लिश बल्लेबाजों की स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अग्निपरीक्षा होगी। नागपुर के इस ग्राउंस से स्पिन गेंदबाजों को अच्छी खासी मदद मिलती है। धीमी पिच होने की वजह से बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना इतना आसान नहीं रहता है। भारतीय टीम के पास कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा के रूप में तीन क्वालिटी स्पिनर्स मौजूद हैं, जो इंग्लैंड के बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा सकते हैं।
क्या कहते हैं आंकड़े?
नागपुर ने अब तक कुल 11 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से सिर्फ 3 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 8 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। साफ है कि इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ है। ऐसे में सीरीज के पहले वनडे में ही टॉस काफी अहम भूमिका निभा सकता है। मैच में ओस भी अहम रोल अदा कर सकती है।
क्या कहते हैं हेड टू हेड के आंकड़े
वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत और इंग्लैंड की टीम कुल मिलाकर अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 107 मैचों में मैदान पर उतरी हैं। इस दौरान 58 मैचों में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। वहीं, 44 मैचों में मैदान इंग्लिश टीम ने मारा है। यानी रोहित एंड कंपनी का पलड़ा अंग्रेजों पर भारी रहा है। भारतीय टीम अपने इसी बेमिसाल रिकॉर्ड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेगी।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
28 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
46 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines