हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा 51 साल पुराना ये रिकॉर्ड, बना दिया इतिहास

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल कुछ खास नहीं कर पाए। वो 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 51 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

विज्ञापन

IND vs BAN: चेन्नई के मैदान पर भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे। बांग्लादेश के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाज के आगे नहीं टिक पाए और पूरी टीम सिर्फ 149 रनों पर ही सिमट गई। टीम इंडिया ने पहली पारी के आधार पर 227 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। वहीं, दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

तोड़ा सुनील गावस्कर का ये रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में 56 और दूसरी पारी में 10 रन बनाए हैं। इसी के साथ वो करियर की शुरुआती 10 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सुनील गावस्कर 51 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सुनील गावस्कर ने पहले 10 टेस्ट मैचों में 978 रन बनाए थे। उन्होंने ये कारनामा 1973 में किया था। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर के पहले 10 टेस्ट मैचों में अभी तक 1094 रन बना दिए हैं। इसी के साथ वो सुनील गावस्कर से आगे निकल गए हैं।

ये भी पढ़ें:- UPL 2025: उत्तराखंड प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची ये टीम, अब इन दो टीमों में होगी टक्कर 

विज्ञापन

 

पहले 10 टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) 1446
एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज) 1125
जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज) 1102
यशस्वी जायसवाल (भारत) 1094
मार्क टेलर (ऑस्ट्रेलिया) 1088

कुछ ऐसा रहा है यशस्वी जायसवाल का करियर

टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू 2023 में किया था। तब से उन्होंने अभी तक टेस्ट में 10 मैचों में 1094 रन बनाए हैं। अपने दस टेस्ट मैचों में तीन शतक बना दिए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 712 रन बनाए थे। वहीं, अगर उनके टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 723 रन बनाए हैं। टी20 में उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक बनाए है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें:- UPL 2024: कौन हैं आरव महाजन? ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भरा रोमांच, USN को दिलाई धमाकेदार जीत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola