IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मैच में जसप्रीत बुमराह खेलते हुए नजर आ सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद वो टीम में वापसी कर रहे हैं। इसी बीच टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि टीम रोटेशन पॉलिसी का इस्तेमाल करेगी।
रोहित शर्मा ने कहा कि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ अपनाई गई रोटेशन पॉलिसी का इस्तेमाल इस सीरीज में भी करेगी। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारत ने एक-एक टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम दिया था।
कप्तान रोहित शर्मा ने कही ये बात
तेज गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर कप्तान कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, “हम सब अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हर मैच में खेलते हुए देखना चाहते हैं। लेकिन ऐसा संभव नहीं है। हमें तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को भी देखना होता है।”
उन्होंने आगे कहा, “हम इस पर नजर बनाए हुए है। हमने पहले भी ऐसा किया है। इंग्लैंड के खिलाफ हमें बुमराह और सिराज को आराम दिया था। हम उनके वर्क लोड का ध्यान रखेंगे। हमारे पास कई तेज गेंदबाज हैं। हमने दलीप ट्रॉफी में भी युवा खिलाड़ियों को अच्छा करते हुए देखा है। वो भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसी वजह से मुझे ज्यादा चिंता नहीं है।”
यह भी पढ़ें: टेस्ट में सिर्फ 4 खिलाड़ी कर चुके हैं ये कारनामा, बांग्लादेश के इस प्लेयर का नाम शामिल
युवा तेज गेंदबाजों ने टीम इंडिया के लिए पेश किया दावा
कई युवा खिलाड़ियों ने हाल में ही टीम इंडिया के लिए अपना दावा पेश किया है। आकाशदीप, मुकेश कुमार, यश दयाल और अर्शदीप सिंह ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर ये खिलाड़ी भी टीम इंडिया में शामिल किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ियों की शर्मनाक हरकत! चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चीन को किया सपोर्ट, बुरी तरह हुए ट्रोल
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
23 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
24 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
3 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines